ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को बड़ी राहत, सप्ताह में 5 दिन चलने वाली ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी अब रोज दौड़ेगी

ग्वालियर

 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल ने रंग दिखा दिया है. अब ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी रोजाना चलेगी. इससे ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के कारण रेलवे ने नवरात्रि पर ये बड़ी सौगात दी है. ग्वालियर व चंबल संभाग के लोग इस मांग को लगातार उठा रहे थे. लोगों ने इस मांग को केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सामने भी उठाया था. उस समय सिंधिया ने लोगों को आश्वस्त किया था कि इस बारे में रेल मंत्री से बात करेंगे.

सिंधिया ने रेल मंत्री को लिखा था पत्र

अब ग्वालियर से भोपाल तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12198/97) सप्ताह के सातों दिन चलेगी. अब तक यह ट्रेन केवल सप्ताह में 5 ही संचालित होती थी. बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को लेकर पिछले साल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था. इसमें कहा गया था "यात्रियों की संख्या व सुविधा को देखते हुए ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोजाना चलाया जाना चाहिए." अब रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर दी जानकारी

लोगों ने इस ट्रेन के रोज चलने पर खुशी जताई है. लोगों का कहना है "बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक विकल्प और सुगम आवागमन से शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा." केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. गौरतलब है कि शिवपुरी-गुना-अशोकनगर के सांसद चुने जाने के बाद ही सिंधिया क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं. इसके पहले भी उन्होंने शिवपुरी को रेल सुविधा बढ़ाने की पहल की थी.

admin

Related Posts

MYH की सुरक्षा व्यवस्था फेल? संवेदनशील वार्ड में बिल्लियों की एंट्री से मचा हड़कंप

इंदौर महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार एचआइवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्ष तक बिल्लियों की पहुंच…

भागते रहे आरोपी, लेकिन जीत गई कानून की पकड़—देवास पुलिस का शानदार कारनामा

देवास कहा जाता है कि पुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। इस कहावत को देवास पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। जनवरी में हुई दो लूट की वारदातों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा