आगरा-मथुरा हाईवे पर मेटाडोर और रोडवेज के बीच पिस गई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

आगरा

आगरा-मथुरा हाईवे पर रविवार रात भीषण हादसा हुआ। रुनकता में हीरा लाल प्याऊ कट पर यू-टर्न ले रही मेटाडोर के पीछे चल रही कार के ब्रेक लगाने पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मेटाडोर और बस के बीच में कार पिस गई। कार सवार चालक सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया तब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।

एक मृतक की पहचान दीपक (36) के रूप में हुई है। वह मैनपुरी के थाना भोगांव स्थित कल्याणपुर के थे। घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर रुनकता स्थित हीरालाल की प्याऊ के पास कट बना है। मथुरा की ओर से आए एक कंटेनर ने यू-टर्न के लिए ब्रेक लगाए। उसके पीछे एक कार चल रही थी। मेटाडोेर को देखकर कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। उनके पीछे रायबरेली डिपो की बस आ रही थी। इसमें 60 से 65 सवारियां थीं।

रोडवेज बस के चालक का नियंत्रण नहीं रहा। बस ने कार में टक्कर मारी दी, जिससे कार आगे यू-टर्न ले रहे कंटेनर में जा घुसी। कार टक्कर से बस और मेटाडोर के बीच आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मेटाडोर हाईवे पर पलट गई। बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार लोगों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

इस दौरान मेटाडोर के चालक ने बाहर निकलकर खुद को बचाया। वहीं बस का चालक भी मौके से भाग निकला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार बुरी तरह बस और मेटाडोर के बीच फंस गई थी। इसे निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाना पड़ा।

कार में सवार दोनों युवकों के शव भी बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कार को खींचा गया। इसके बाद दरवाजा हटाकर दोनों लाशों को बाहर निकाला जा सका।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना दी गई है। एक मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला था, जिससे पहचान हुई है। परिजन को जानकारी दे दी गई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम चर्चा, निवेश बढ़ाने और सहयोग मजबूत करने पर जोर

    फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर निवेशक-अनुकूल एफडीआई नीति और औद्योगिक क्षमताओं का हुआ प्रस्तुतिकरण दोनों राज्यों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी के…

    कौशांबी और बिजनौर की पायलट परियोजनाएं बनीं मॉडल, सब्सिडी बोझ घटाने की दिशा में ठोस कदम

    प्रदेश में पीएम-कुसुम सी2 से ऊर्जा सुधार को नई गति, 1708 मेगावाट क्षमता के लिए 581 पीपीए कृषि फीडरों के सोलराइजेशन से किसानों को दिन में बिजली, डिस्कॉम की वित्तीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर