आगर-सुसनेर हाइवे पर दो बाइक की भिड़ंत में भाई-बहन सहित 4 की मौत

 सुसनेर

मध्य प्रदेश के आगर जिले के सुसनेर में आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उज्जैन निवासी भाई बहन और उनका दोस्त आगर जिले के बगुलामुखी माता के दर्शन को जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए और तभी पीछे से आ रही एक चौपहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

इस हादसे में भाई, बहन और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की इलाज के दौरान जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उज्जैन निवासी भाई बहन और दोस्त सुसनेर के नलखेड़ा स्थित बगुलामुखी माता के दर्शन करने बाइक से जा रहे थे।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार झालावाड़ निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवक की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बहन की एक साल पहले शादी हुई थी और कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी।

आगर मालवा में उज्जैन कोटा नेशनल हाईवे पर जिले के ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ पर हुई इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल से उज्जैन रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी तीन लोग अपने गांव से आगर मोती सागर तालाब किनारे स्थित भैरू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं उज्जैन निवासी भाई-बहन और दोस्त मां बगलामुखी के दर्शन को जा रहे थे।

मृतकों की पहचान उज्जैन के अवंतिपुरा निवासी राजा, उसकी बहन काजल और दोस्त आकाश के रूप में हुई हैं। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार एक युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई संतोष वर्मा ने बताया कि आगर सुसनेर मार्ग पर स्थित ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ के समीप दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

आयुर्वेद में मर्म चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका — किशन सूर्यवंशी

भोपाल. नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी जी ने मानस भवन में विश्व आयुर्वेद परिषद, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित “आयुर्वेद कौशलम्” अंतर्गत “मर्म चिकित्सा कार्यशाला” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के…

मुख्यमंत्री बोले – प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सिंहस्थ-2028 में दुनिया हमारे सनातन के वैभव को देखेगी। हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 3 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी