रामनगर में पुलिस ने पशुओं पर क्रूरता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 02 नग मवेशियों को मुक्त कराया

 रामनगर

रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 एएम 1308 में कुछ लोग मवेशियों को ठूस ठूस कर बिना चारा पानी दिये क्रूरता पूर्वक लोड कर आमाडांड से कोतमा तरफ ले जा रहे है। मुखबिर के बताये अनुसार झिरिया टोला तिराहा में नाकाबन्दी किया गया जो कुछ समय बाद मुखबिर के बताये गये नम्बर का पिकअप वाहन क्र० सीजी 13 एएम 1308 आता दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछा गया जो वाहन चालक अपना नाम सुमित दास चौधरी पिता कृष्णा दास चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सेमरदर्दी थाना मरवाही जिला जीपीएम का होना बताया तथा 02 दो नग भैंस गोपाल चन्द्रा पिता ध्यान सिंह चन्द्रा उम्र 35 वर्ष निवासी अमेरा टिकरा थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) एवं वाहन मालिक देवेन्द्र कुमार पाव निवासी सेमरदर्दी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) का होना बताया जो पिकअप वाहन की तलाशी लिये जाने पर पिकअप वाहन में 02 नग भैंस लोड मिला जिनसे मवेशी के परिवहन वेध दस्तावेज चाहे गये, नहीं होना बताया । अतः आरोपीगण सुमित दास चौधरी, गोपाल चन्द्रा एवं देवेन्द्र कुमार पाव के कब्जे से 02 नग भैंस कीमती 40,000 रूपये एवं पिकअप वाहन क्र० सीजी 13 एएम 1308 कीमती 06 लाख रूपये कुल 6,40,000 रूपये को जप्त किया गया तथा जप्तशुदा मवेशियों को विधिवत सुरक्षित कांजी हाऊस मलगा के संचालक के सुपुर्द किया गया। मवेशियो के साथ क्रूरता करने वाले तीनो आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध धारा 6क, 10 म०प्र० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम का कायम किया जाकर आरोपीगणो के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी उपनिरी. सुमित कोशिक के कुशल नेतृत्व में प्रआर० निरंजन खलखो, प्रआर० 11 हरीश डेहरिया, आर० मनोज उपाध्याय, आर० विनोद मरावी का सराहनीय योगदान रहा ।

  • admin

    Related Posts

    MP Board Result 2026: लड़कियों की जीत, मेरिट लिस्ट में छात्राओं का राज, लड़के फिर रहे पीछे

    भोपाल  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज, 15 अप्रैल को जारी कर दिया है. बता दें…

    प्रदेश में 8 नए वन स्टॉप सेंटर की स्थापना, UCC पर विचार के लिए विशेष कमेटी बनाई जाएगी

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णयों पर मुहर लगाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 1 views
    पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

    RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 1 views
    RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

    KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

    4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 4 views
    4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

    ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 3 views
    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय