वीडियो वायरल होने पर फील्ड स्टाफ पर होगी कार्रवाई

भोपाल

कूनो आगरा रेंज की सीमा के पास मानव बस्ती के करीब कृषि क्षेत्र में घूम रहे चीता ज्वाला और उसके 4 शावक के नजदीक जाकर पानी पिलाने और उसका वीडियो वायरल करने पर फील्ड स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि सामान्य तौर पर निगरानी टीम को निर्देश दिये गये हैं कि जब भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो चीता को जंगल की ओर वापस मोड़ने एवं लुभाने के प्रयास किये जायें, जिससे मानव-चीता संघर्ष की स्थिति न बने। साथ ही जब भी चीता कृषि क्षेत्र में या मानव बस्ती के करीब जाता है, ऐसी स्थिति में संबंधित रेंज से अतिरिक्त स्टाफ बुलाया जाता है। इस प्रकरण में भी आगरा रेंज से अतिरिक्त फील्ड स्टाफ बुलाया गया था। वन विभाग की ड्यूटी के लिये आगरा रेंज के कूनो डब्ल्यूएलडी में रखे गये वाहन चालक ने ज्वाला और उसके 4 शावकों को स्टील के कटोरे में पानी पिलाया, जबकि ऐसी स्थिति में दूर रहने के स्पष्ट निर्देश हैं और निगरानी दल को चीतों को नजदीक से संभालने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। केवल अधिकृत कर्मचारी ही किसी विशेष कार्य के लिये चीते के नजदीक जा सकता है। इस घटना में फील्ड स्टाफ ने निर्देशों का उल्लंघन किया और अनुशासनहीनता दिखायी। साथ ही अनुशासन और निर्देश की अवहेलना करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इस कारण कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घरों को सोलर से रोशन किया जाएगा, 270 करोड़ रुपये की बचत होगी

    इंदौर  सस्टेनेबल लिविंग सिटी प्रोग्राम के तहत इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घर सोलर से रोशन करने के लिए नगर निगम और यूनिटी ऑफ नेशनल एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज…

    बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन बैठक के दौरान हंसी और पान चबाने पर दो ASI सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

     बालाघाट बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 3 views
    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 3 views
    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 5 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा