भगवान शिव प्रसन्न करने के लिए करें प्रदोष व्रत

हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में कई त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें उपवास भी रखा जाता है. सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को विशेष महत्व दिया गया है. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा और उपवास किया जाता है. प्रदोष व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाया जाता है. प्रदोष व्रत हर माह मनाया जाता है. प्रदोष व्रत आपके जीवन में परेशानियों को दूर करने और महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए लाभकारी माना जाता है. प्रदोष व्रत के दिन उपवास रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

प्रदोष व्रत के दिन व्रत और पूजा के साथ-साथ कुछ उपाय भी किए जाते हैं. इस दिन शास्त्रों में महिलाओं के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. अगर महिलाएं इन उपायों का पालन करेंगी तो उन्हें जीवन में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 9 अप्रैल को रात 10 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 11 अप्रैल को रात 10 बजे खत्म होगी. त्रयोदशी तिथि के दिन पूजन प्रदोष काल में किया जाता है. ऐसे में पहला प्रदोष व्रत 10 अप्रैल को रखा जाएगा.

प्रदोष व्रत के दिन महिलाएं करें ये उपाय

    प्रदोष व्रत के दिन महिलाओं को प्रदोष काल में या दिन में किसी भी समय पीले चावल के सात दाने ग्रहण करने चाहिए.
    फिर अपना नाम और गोत्र बताकर उसे शिवलिंग पर समर्पित कर दें.
    यह उपाय पीपल या बेलपत्र के पेड़ पर भी किया जा सकता है.
    ध्यान रहे कि शिवलिंग या इन पेड़ों पर चावल चढ़ाने से पहले जल अवश्य चढ़ाएं. इसके बाद धूपबत्ती भी जलाएं.
    इस दिन महिलाओं को मिट्टी या आटे का दीपक बनाकर उसमें शिव और शक्ति के नाम से दो बाती रखनी चाहिए.
    फिर दीपक जलाकर उसे हथेली में लेकर भगवान शिव के मंदिर में या बेलपत्र के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए.
    प्रदोष व्रत के दिन विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियां दान करनी चाहिए.
    देवी पार्वती को सिंदूर, बिंदी और मेहंदी लगानी चाहिए.

प्रदोष व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत के दिन पूजा हमेशा प्रदोष काल में ही की जाती है. इस दिन अपने विचार सकारात्मक रखें. प्रदोष व्रत के दिन आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का व्रत और विधि-विधान से पूजन करता है, उसके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और चिंताएं समाप्त हो जाती हैं. प्रदोष व्रत के दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

  • admin

    Related Posts

    सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

    आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

    18 जून 2026 से गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों के लिए शुरू होगा ‘गोल्डन टाइम’

    ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जून 2026 का महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज से बहुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव