कातिल मुस्कान की जेल में तबीयत बिगड़ी, दिखे प्रेग्नेंसी के लक्षण, महिला डॉक्टर जेल में आकर गायनिक टेस्ट करेंगी

मेरठ
मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई। मुस्कान को जेल में कई उल्टी भी हुई है। मुस्कान में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा है। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अब जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट करेगी। इसके बाद ही क्लियर होगा कि मुस्कान प्रेग्नेंट है या नहीं। बता दें कि 19 मार्च से मुस्कान और साहिल मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। जेल आने के बाद मुस्कान का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट किया गया था। तब वो पूरी तरह स्वस्थ थी।

मुस्कान के मां-बाप के बयान हुए दर्ज
इससे पहले, मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। मुस्कान के मां-बाप ने हत्या के खुलासे वाली बात पुलिस के समक्ष फिर से दोहराई है। बाकी लोगों के बयान भी जल्द कराने की तैयारी है। पुलिस की चार्जशीट भी लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सौरभ की बेटी पीहू अपनी नानी के पास है।
 
मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को बेहोश कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और उसके टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया।
 
18 मार्च को हुआ सौरभ की हत्या का खुलासा
इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। गत 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया।

साहिल और मुस्कान जेल में बंद
मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि मुस्कान ने पहले तो उन्हें 18 मार्च की सुबह सौरभ की हत्या की फर्जी कहानी सुनाई थी। शक होने पर पूछताछ की और उसे थाने ले जाने लगे तो मुस्कान ने सौरभ की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं। अब कोर्ट में उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को है।

सौरभ हत्याकांड में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
मुस्कान के परिजनों ने यह भी बताया कि मुस्कान ने हमें गुमराह किया। पहले सौरभ के भाई राहुल और मां रेणू देवी पर हत्या की बात बताई, लेकिन बाद में उसने खुद अपने प्रेमी के साथ हत्या करने की बात कबूल की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सभी के बारी-बारी से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मुस्कान और साहिल पढ़ रहे रामायण
जेल में मुस्कान सुंदर कांड का पाठ कर रही है। सिलाई भी सीख रही है। वहीं साहिल रामायण पाठ कर रहा है। साथ ही सब्जी की खेती में भी हाथ बंटाता है। उधर, अभी तक मुस्कान से मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है।

साहिल से मिलने को बेताब है मुस्कान
जेल में भी मुस्कान साहिल से मुलाकात करने के लिए बेताब है। कई बार वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा को मुस्कान अर्जी दे चुकी है। हालांकि जेल के नियमानुसार दोनों को मिलाया नहीं जा सकता।

मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग
सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान और साहिल को सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया करेंगे। उन्होंने मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि यदि कोई मिलने के लिए जेल में आता है तो उसको नियम अनुसार मिलवाया जाएगा।

 

admin

Related Posts

सत्य छिपेगा नहीं: कालनेमि पर वार, गिरफ्तारी के बाद अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा बयान

वाराणसी पॉक्सो मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने खुद इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश…

मॉल में शर्मनाक हरकत, मेडिकल स्टूडेंट से बदसलूकी और नस्लीय टिप्पणी पर हंगामा

गोरखपुर साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में किराए के फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक प्रतियोगी छात्रा और उसकी दो सहेलियों द्वारा लगाए गए नस्लीय टिप्पणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग