विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से पैसा गिनने आए बैंककर्मी चुराए 9 लाख, रंगे हाथ पकड़ाया, मुकदमा दर्ज

मथुरा
मथुरा के श्री कृष्ण की लीला स्थली वृन्दावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां मंदिर के गुल्लक की धनराशि में सेंध लगाते बैंककर्मी को रंगे हाथों पकड़ा गया है. बैंककर्मी के पास से 9 लाख 50 हज़ार रुपए की बरामदगी भी हुई है. चोरी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई.

मंदिर प्रबंधक द्वारा इस मामले में बैंक कर्मी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी अभिनव सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में नियमानुसार प्रतिमाह न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी में बैंक के कर्मचारियों द्वारा गुल्लक खोला जाता है. मंदिर की 16 भेंट गुल्लक खुलने का यह क्रम पिछले तीन दिन से जारी था. शनिवार की शाम करीब चार बजे से कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मियों को शक हुआ कि एक बैंककर्मी अपने कपड़ों में कुछ छिपा रहा है.

इस पर तत्काल प्रबंधन को अवगत कराया गया. जिसके बाद बांके बिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा सीसीटीवी को चेक किया गया. इस दौरान धनराशि की गिनती कर रहे बैंककर्मी अभिनव की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लाख अट्ठाईस हजार रुपए बरामद हो गए. जिससे मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया. नोटों की बरामदगी के बाद पुलिस ने बैंक कर्मी अनुभव सक्सेना से सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने अन्य दिनों में भी चोरी करने को स्वीकार कर लिया.

जिसके बाद पुलिस ने उसके घर से 8 लाख रुपए और बरामद कर लिए. प्रबंधक मुनीश शर्मा के अनुसार आरोपी बैंककर्मी अभिनव सक्सेना निवासी रामपुर केनरा बैंक में फील्ड आफीसर के पद पर कार्यरत है. आरोपी के पास से 200-500 की गड्डियां प्राप्त हुईं हैं. आरोपी अभिनव सक्सेना की पत्नी सीए है और वह मथुरा के अशोक सिटी में किराए पर रहता है. पुलिस ने मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है.

admin

Related Posts

सत्य छिपेगा नहीं: कालनेमि पर वार, गिरफ्तारी के बाद अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा बयान

वाराणसी पॉक्सो मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने खुद इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश…

मॉल में शर्मनाक हरकत, मेडिकल स्टूडेंट से बदसलूकी और नस्लीय टिप्पणी पर हंगामा

गोरखपुर साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में किराए के फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक प्रतियोगी छात्रा और उसकी दो सहेलियों द्वारा लगाए गए नस्लीय टिप्पणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग