यूपी के साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा मनरेगा श्रमिकों का बढ़ा मानदेय, इनकी मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी की

बाराबंकी
जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक मनरेगा श्रमिक हैं। अभी तक इन्हें 237 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा था। केंद्र सरकार ने मजदूरी 15 रुपये बढ़ा दी है। यह दर एक अप्रैल से लागू हो गई है। पिछले वर्ष सात रुपये बढ़ाए गए थे। श्रमिक साढ़े तीन सौ रुपये प्रतिदिन की आस लगाए थे।

जिले में लगभग साढ़े तीन लाख मनरेगा श्रमिक हैं। इन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 237 रुपये ही दिए जा रहे थे। अब केंद्र सरकार ने इनकी मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 237 रुपये प्रतिदिन कर दी है। मसौली के श्रमिक दिनेश रावत, जहांगीराबाद के पवन गौतम, आशीष, रामलाल, रामनगर के तेज कुमार, श्रवण, राम सजीवन ने बताया कि वह सौ दिन मनरेगा में काम करते हैं। महज 237 रुपये दिए जा रहे थे।
 
साढ़े तीन सौ रुपये करने की मांग की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महज 15 रुपये ही बढ़ाए गए हैं, जबकि महंगाई एक वर्ष में काफी बढ़ी है। अब मनरेगा में काम करना धीरे-धीरे बंद करेंगे, कुछ और कार्य देखेंगे, जिसकी कमाई से परिवार तो चल सके। पांच वर्षों में सिर्फ 50 रुपये बढ़ा गए हैं। वर्ष 2022 में 11, 2023 में 17, 2024 में सात रुपये बढ़ाए गए थे।

इन मजदूरों को मिला काम
जिले में करीब दो लाख सक्रिय लोग मजदूरी करते हैं। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक 77 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। इसमें एक लाख 37 हजार 381 मजदूरों ने काम किया है। जबकि 16 हजार 327 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सौ दिन मनरेगा में काम किया है।

किस वर्ष कितना था मनरेगा मजदूरी
2021     202 रुपये
2022     213 रुपये
2023     230 रुपये
2024     237 रुपये
2025     252 रुपये

फैक्ट फाइल
    विकास खंड -15
    ग्राम पंचायतें-1155
    जाबकार्डों की संख्या-3,53,237
    सक्रिय जाबकार्ड-2,49,282
    2024-25 में मानव दिवस -77.23 लाख

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी का सिंगापुर में निवेश धमाका, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप से 6,650 करोड़ रुपये के तीन समझौते

ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर परियोजनाओं में होगा निवेश, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र, कानपुर-लखनऊ हाईवे और नोएडा/ग्रेटर नोएडा में विकसित…

सिंगापुर दौरे में CM योगी ने उद्योगपति से मिलकर निवेश पर की अहम चर्चा

लखनऊ /सिंगापुर     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर पहुंचते ही वहां के दिग्गज उद्योगपति टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम से मुलाकात की. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 3 views
T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर