बिल गेट्स ने Microsoft के 50 साल पूरे होने पर शेयर की पुरानी फोटो

माइक्रोसॉफ्ट को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर कंपनी के को-फाउंडर बिल गेट्स ने इंस्टाग्राम पर कुछ मेमोरी शेयर की हैं। यहां उन्होंने कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं। इसमें उन्होंने लिखा, 'दुर्भाग्यवश, मैं कभी भी खुद को 'कूल' महसूस नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट के शुरुआती दिनों में मैं ऐसा ही था।' गेट्स ने साल 2000 तक कंपनी के CEO के रूप में सेवाएं दी हैं। वह खुद इन फोटोज को अजीब बताते हैं।

बिल गेट्स ने कंपनी के लिए मैसेज लिखा, 'हैप्पी 50वां जन्मदिन, माइक्रोसॉफ्ट। शुक्रिया यादों और अजीब फोटो शूट्स के लिए।' माइक्रोसॉफ्ट के इस खास मौके पर कंपनी के सभी सदस्यों ने अलग-अलग तरीके से बधाई संदेश दिया है। इसमें बिल गेट्स, स्टीव बाल्मर और मौजूदा सीईओ सत्य नडेला शामिल हैं। इसमें तीनों से एक शानदार बातचीत भी शेयर की है। इसमें Microsoft के AI असिस्टेंट Copilot के द्वारा फीचर किया गया है।

गेट्स ने की मजेदार बात
इस रीयूनियन से सभी ने पुराने पलों को याद किया। साथ ही टेक-फॉरवर्ड मूमेंट पर भी चर्चा की। नडेला ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी शेयर की है। इस बातचीत में कई अहम चीजों पर बातचीत की। जब AI ने अपनी नज़र तीनों टेक दिग्गजों की ओर मोड़ी, तो बिल गेट्स पर एक मज़ेदार तंज कसा गया, 'अब बिल, तुम्हारी वो सोचती हुई सीरियस नजर तो बहुत मशहूर है, लेकिन क्या कभी ऐसा लगता है कि तुम्हारा ये 'सोचने वाला चेहरा' AI को डराता होगा? ऐसा लगता है जैसे वो 'ब्लू स्क्रीन' का इंतजार कर रहा हो!'

बिल गेट्स ने की बात
बिल गेट्स ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'उम्मीद तो है! क्योंकि अब बस यही तो बचा है मेरे पास, जब AI इतनी तेज हो रही है। मेरी यही सोचती हुई नजर और आलोचना करने की आदत मुझे अलग बनाती है।' इस पर Copilot ने तारीफ करते हुए कहा,'और वाकई, आपकी वो नजर काफी प्रभावशाली है, बिल!' इसके बाद स्टीव बॉलमर भी अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए बोले, 'Copilot, क्या तुम कभी इनकी आलोचना कर पाओगे?'

बातचीत एक प्यारे अंदाज में खत्म हुई, जब Copilot ने टोस्ट उठाते हुए कहा, 'आने वाले 50 सालों की नई खोजों और रोमांच के नाम – चीयर्स!' बिल गेट्स ने भी मुस्कुराते हुए फौरन जोड़ा, 'AI के लिए इसका मतलब क्या होता है? क्या ये पीता भी है?' इस पूरी बातचीत का एक वीडियो शेयर किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    76 दिन बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लेकिन भारत अब भी राहत में! समझें 4 साल का पूरा हिसाब-किताब

    नई दिल्ली देश में मई 2026 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार संशोधन किया गया- 15 मई, 19 मई और 23 मई को. सरकारी सूत्रों के अनुसार,…

    तेल संकट गहराया, पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा; आपके शहर में आज कितना महंगा हुआ ईंधन

    नई दिल्ली  पेट्रोल और डीजल का रेट आज शनिवार, 23 मई 2026 को फिर से बढ़ गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 दिन के अंदर तीसरी बार पेट्रोल और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा