शहडोल में नई गाइड लाइन जारी होने के तीन दिन बाद भी रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढ़ंग से शुरु नहीं हो पाया

 शहडोल
 वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रेल से जिले में भूमि संबंधी नई गाइड लाइन लागू हो गई है। नई गाइड लाइन जारी होने के तीन दिन बाद भी रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढ़ंग से शुरु नहीं हो पाया है। इसकी प्रमुख वजह सर्वर व भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने को बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर से सर्वर तो चालू हो गया है, लेकिन भू-अभिलेख संबंधी समस्या अभी बनी हुई है। ऐसे में पंजीयन विभाग में तीन दिन से सभी काम प्रभावित हैं। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि भू- अभिलेख संबंधी पोर्टल शुरु होने के साथ ही दस्तावेज का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि भूमि दस्तावेज संबंधी सभी कार्य 1 अप्रेल से प्रभावी रूप से संपदा 2.0 साफ्टवेयर में होना है। इसके लिए नई गाइड लाइन अपडेट करने के साथ ही मेंटेनेंस सहित अन्य कार्य की वजह से समस्या बनी हुई है। पुर्व में जो नक्शा खसरा निकाले गए थे उनके आधार पर दस्तावेज हो रहे हैं।

नहीं हो पा रही स्लॉट बुकिंग
स्लॉट बुकिंग के बाद ही भूमि संबंधी दस्तावेज के कार्य होने है। भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने से सर्विस प्रोवाइडर स्लॉट बुक नही कर पा रहे हैं। इससे रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित हैं। भूमि संबंधी सभी जानकारी अपडेट करने के बाद ही स्लॉट बुकिंग होगी।

ऑनलाइनहोगी सभी प्रक्रिया
जिले में 1 अप्रेल से संपदा 2.0 साफ्टवेयर पूरी तरह से प्रभावी हो गया है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से भूमि दस्तावेज संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन होने हैं। नए साफ्टवेयर में खसरा नंबर डालते ही भूमि संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए अलग से दस्तावेज खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रजिस्ट्री होने के बाद इसकी पीडीएफ तुरंत संबंधित व्यक्ति को मेल या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो जाएगी। संपदा 2.0 से दस्तावेज संबंधी कार्य आसान हो जाएंगे। इससे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही दस्तावेज कराने वालों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।

रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित
पिछले तीन दिन से विभाग में रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित है। 31 मार्च के पूर्व जिन लोगों के नक्शा खसरा निकल गए थे उनके दस्तावेज हो रहे हैं। तीन दिन में दो रजिस्ट्री ही हुई हैं। कार्यालय में दस्तावेज संबंधी काम के लिए लोग पहुंचे भी, लेकिन कार्य न होने की वजह से वह वापस लौट गए। गुरुवार की दोपहर पंजीयन विभाग में सन्नाटा पसरा रहा। दो तीन लोग ही बाहर बैठे रहे और कुछ देर बाद वापस लौट गए।

इनका कहना है
सर्वर शुरु हो गया है, नक्शा खसरा पहले निकाल लिए गए थे, उनके दस्तावेज शुरु हो गए हैं। भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने की वजह से रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित है।
अभिषेक सिंह बघेल, प्रभारी जिला पंजीयक शहडोल

admin

Related Posts

इंदौर से खाटू श्याम यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन, 2 अप्रैल से शुरू होगी सेवाएं

इंदौर  इंदौर से खाटू श्याम जाने के लिए 2 अप्रैल से रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इसके लिए आरक्षण भी शुरू हो चुके हैं। यह…

रेलयात्रियों को मिलेगी राहत, रतलाम मंडल से चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

 रतलाम  यात्रियों की सुविधाओं तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा