कनाडा में एक और भारतीय का सरेआम खून, चाकू से गोद कर की गई हत्या, पुलिस की गिरफ्त में हमलावर

ओटावा
कनाडा में एक भारतीय नागरिक हत्‍या की करने की खबर सामने आई है। कनाडा में भारतीय दूतावास ने शनिवार सुबह बताया कि ओटावा के पास कनाडा के रॉकलैंड इलाके में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। दूतावास के अनुसार, एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। दूतावास ने बताया कि वे पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। बता दें कि भारत और कनाडा के बीच रिश्तों खराब हो चुके हैं। कनाडा में रहने वाले वाले चरमपंथी भारत के नागरिकों खासकर हिंदूओं के खिलाफ हिंसा मचाते रहते हैं। हाल के दिनों में भारतीयों के खिलाफ कनाडा में क्राइम में भी इजाफा हुआ है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय दूतावास ने हमले की जानकारी दी है। दूतावास ने यह भी बताया कि घटना के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। कनाडा पुलिस का कहना है कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

संदिग्ध ने क्यों चाकू से किया हमला, नहीं हुआ खुलासा

संदिग्ध का मकसद और घटना के बारे में अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। वहां के स्थानीय न्यूज चैनल सीबीसी ने बताया है कि क्लेरेंस-रॉकलैंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह साफ नहीं है कि क्या यह वही घटना है जिसका जिक्र भारतीय दूतावास ने एक्स पर अपने पोस्ट में किया है। सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने रेडियो-कनाडा को बताया कि यह घटना शुक्रवार (स्थानीय समय) दोपहर 3 बजे से ठीक पहले लालोंडे स्ट्रीट के पास हुई है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। यह भी नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर कोई आरोप लगाया जाएगा या नहीं। इस बीच, ओन्टारियो प्रांतीय पुलिस ने रॉकलैंड निवासियों को क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

कनाडा में भारतीयों पर हमले बढ़े

हाल ही में कनाडा के ओंटारियो प्रांत में झगड़े के दौरान 22 साल के भारतीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के साथ रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि लैम्बटन कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के पहले साल के छात्र गुरासिस सिंह की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही कमरे में रहते थे और दोनों के बीच किचन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी हंटर ने गुरासिस पर चाकू से हमला किया। इस हमले में गुरासिस सिंह की मौत हो गई।

admin

Related Posts

LPG के लिए बड़ी खबर, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरेंगे भारतीय झंडे वाले दो गैस टैंकर

 नई दिल्ली दुनिया में जितना भी तेल और गैस समुद्र के रास्ते जाता है, उसका करीब 20 फीसदी सिर्फ एक रास्ते से गुजरता है होर्मुज की खाड़ी. यह एक बहुत…

लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन ट्रेडिंग 6 साल बाद फिर से शुरू, गलवान झड़प के कारण हुआ था बंद

पिथौरागढ़  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत और चीन के बीच बॉर्डर ट्रेड छह साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?