इंदौर के नंदानगर सिविल अस्पताल का निर्माण अंतिम दौर में

भोपाल
इंदौर के नंदानगर स्थित सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम दौर में हैं। मई के अंतिम सप्ताह तक सभी कार्य पूर्ण कर जून माह में इसका शुभारंभ किया जायेगा। इस अस्पताल का निर्माण दस करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा है। यह अस्पताल पाँच मंजिला होकर 50 बिस्तरों का रहेगा। अस्पताल में ऑपरेशन, डिलेवरी आदि के लिये अत्याधुनिक साधन और सुविधाएं रहेंगी।

यह जानकारी शुक्रवार को इन्दौर में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किये गये अस्पताल निर्माण के निरीक्षण के दौरान दी गई। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी साधन और सुविधाओं सहित अस्पताल का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाये। जून माह में इस अस्पताल का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं रखी जायेगी। गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये। अस्पताल बेहतर से बेहतर बने यह प्रयास हो। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पूर्व में प्रसूति अस्पताल के रूप में मिल क्षेत्र में प्रतिष्ठित था। इसी प्रतिष्ठा के अनुरूप अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अस्पताल का नामकरण मंत्री श्री विजयवर्गीय जी की माताजी के नाम पर किया जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गीता भारती का विमोचन

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में पंडित मुस्तफा आरिफ उज्जैन की पुस्तक 'गीता भारती' का विमोचन किया। इस पुस्तक में भगवद गीता के श्लोक 'हिन्दी मुक्तक' के…

    स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल

    भोपाल. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि नेचुरोपैथी स्वस्थ जीवन की मार्गदर्शिका है। उन्होंने कहा कि मन चंचल होता है, उसे नियंत्रित करना ही स्वस्थ जीवन का आधार है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती