माही भाई कह रहे थे कि तेरे ग्रह थोड़े इधर-उधर चल रहे हैं, अक्षर पटेल ने खोला बड़ा राज, किस बात का दिया क्रेडिट

नई दिल्ली
महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान है। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान के रूप में कई ट्रॉफीज जीती हैं। इसके साथ ही साथ धोनी ने कई क्रिकेटरों को गाइड भी किया है। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बताया है कि कैसे धोनी की सलाह से उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ। अक्षर ने बताया कि टी20 वर्ल्ड और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद धोनी ने उन्हें मैसेज किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षर ने आईपीएल 2022 में धोनी से लेकर जुड़ा एक बड़ा राज भी खोला है।

अक्षर ने कहा धोनी से क्लोज कनेक्शन
ताजा वीडियो में अक्षर बताते हैं कि उनका महेंद्र सिंह धोनी से बहुत ही करीबी रिश्ता है। अक्षर कहते हैं, ‘माही भाई से बहुत क्लोज कनेक्शन है। वो जब टीम इंडिया के कप्तान थे तो मैं अपने थॉट्स उसने शेयर करता रहता था। वर्ल्ड कप के बाद और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनका मैसेज आया था।’ इसके बाद अक्षर ने बताया कि 2021 वाले वर्ल्ड कप में भी एक मेंटर के तौर पर टीम से जुड़े थे। तब भी मैंने उनसे बात की थी कि माइंडसेट में क्या बदलाव हो रहा है। उसके बाद से जो कुछ भी आया है, उसका थोड़ा क्रेडिट माही भाई को जाता है।

एमएस धोनी की फोटो का जिक्र
वीडियो में वह धोनी के साथ की एक फोटो की तरफ इशारा करके कुछ राज की बात बताते हैं। यह फोटो आईपीएल 2022 की है। अक्षर बताते हैं कि उधर भी वही बात हो रही थी। माही भाई कह रहे थे कि तेरे ग्रह थोड़े इधर-उधर चल रहे हैं। कभी बॉल इधर गिर जाता है, कभी उधर गिर जाता है। कभी अच्छा बॉल गिर जाता है। तब वो कह रहे थे कि तू एक काम कर, कुछ पूजा-पाठ करवा ले। इसके बाद अक्षर पटेल जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं अक्षर पटेल
गौरतलब है कि अक्षर पटेल ने टी20 वर्ल्डकप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में बेहद अहम रोल प्ले किया था। उन्होंने गेंद से तो अपना योगदान दिया ही था, साथ ही साथ बल्ले से भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। दिल्ली का प्रदर्शन भी अभी तक काफी अच्छा रहा है। टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ अंक तालिका में दो नंबर पर है।

admin

Related Posts

आज KKR के खिलाफ दिल्ली के सामने होगी ये चुनौती, प्लेऑफ्स की लड़ाई के लिए कोलकाता को चाहिए जीत

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन में 29 अप्रैल यानी मंगलवार को नई दिल्ली में जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेंगे तो टीम…

वैभव की आँधी में उडा गुजरात, रचे कई कीर्तिमान, पांच हार के बाद जीता RR

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज KKR के खिलाफ दिल्ली के सामने होगी ये चुनौती, प्लेऑफ्स की लड़ाई के लिए कोलकाता को चाहिए जीत

  • By admin
  • April 29, 2025
  • 0 views
आज KKR के खिलाफ दिल्ली के सामने होगी ये चुनौती, प्लेऑफ्स की लड़ाई के लिए कोलकाता को चाहिए जीत

वैभव की आँधी में उडा गुजरात, रचे कई कीर्तिमान, पांच हार के बाद जीता RR

  • By admin
  • April 29, 2025
  • 0 views
वैभव की आँधी में उडा गुजरात, रचे कई कीर्तिमान, पांच हार के बाद जीता RR

भोपाल की मायरा मेहता ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

  • By admin
  • April 28, 2025
  • 3 views
भोपाल की मायरा मेहता ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर, तनवीर अहमद, बासित अली के यू-ट्यूब चैनल भी भारत में प्रतिबंधित हो चुके

  • By admin
  • April 28, 2025
  • 1 views
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर, तनवीर अहमद, बासित अली के यू-ट्यूब चैनल भी भारत में प्रतिबंधित हो चुके