कामदा एकादशी पर करें दान, पूरे होंगे रुके काम

एकादशी का व्रत हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है. वहीं चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. कहते हैं इस दिन जगत के पालन हार भगवान विष्णु की सच्चे मन से अराधना करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है. साथ ही इस व्रत के प्रभाव से जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ राशि के अनुसार दान करने से व्यक्ति को बिगड़े तथा रुके हुए काम बन जाते हैं.

कामदा एकादशी कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि की शुरुआत 7 अप्रैल को रात्रि 8 बजे होगी. वहीं तिथि का समापन अगले दिन रात्रि 9 बजकर 12 पर होगी. उदया तिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत मंगलवार 8 अप्रैल को रखा जाएगा.

कामदा एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि- कामदा एकादशी के दिन लाल रंग की मिठाई और लाल रंग के मौसमी फलों मसूर दाल का दान करें.

वृषभ राशि- चावल, गेहूं, चीनी, दूध आदि चीजों का दान करें.

मिथुन राशि- गाय को चारा खिलाएं और सेवा करें. साथ ही जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियों का दान करें.

कर्क राशि- माखन, मिश्री, लस्सी, छाछ आदि चीजों का दान करें.

सिंह राशि- कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद राह चलते लोगों में लाल रंग के फल और शरबत बाटें.

कन्या राशि- विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान में दें.

तुला राशि- भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद जरूरतमंदों के मध्य सफेद वस्त्रों का दान करें.

वृश्चिक राशि- मसूर दाल, लाल मिर्च, लाल रंग के फल आदि चीजों का दान करें.

धनु राशि- केसर मिश्रित दूध राहगीरों में बाटें. साथ ही पीले रंग के फल और खाने पीने की अन्य चीजों का भी दान कर सकते हैं.

मकर राशि- भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ गरीबों के मध्य धन का दान करें.

कुंभ राशि- कामदा एकादशी पर चमड़े के जूते-चप्पल, छतरी और काले वस्त्र का दान करें.

मीन राशि- केला, चने की दाल, बेसन, पीले रंग के वस्त्र का दान करें.

  • admin

    Related Posts

    26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

    मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

    सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

    आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव