कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समय सीमा बैठक

बड़वानी
/कलेक्टर सुश्री गंुचा सनोबर की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में समय सीमा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम एवं सेवाओं की समीक्षा कर समय सीमा एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देश
ऽ    सीएम हेल्प लाईन मंे लंबित शिकायतों के निराकरण के संबंध में समस्त विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरी जिम्मेदारी से गंभीरतापूर्वक ध्यान देकर शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद करवाये। अन्यथा पुरानी शिकायतों को बंद न करवाने वाले अधिकारियों के वेतन कटौती की कार्यवाही की जायेगी।
ऽ    जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का उद्देश्य लेकर 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान सम्पूर्ण राज्य सहित जिले में संचालित किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित विभाग सप्ताहवार कार्ययोजना बनाये। प्रति सप्ताह होने वाली समय सीमा बैठक में इसकी प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
ऽ    जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आवेदक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आते है। इसे औपचारिकता न बनाते हुए विभागीय अधिकारी आवेदनों का शीघ्र निराकरण करे।
ऽ    जिले में बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर धीरे-धीरे लू का प्रकोप भी बढ़ेगा। अतः लू से बचाव हेतु समय-समय पर एडवाईजरी जारी की जाये। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे लू से पीड़ित व्यक्तियांे के उपचार हेतु जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखे।
ऽ    क्षेत्र की आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ, एएनएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लू के प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी दी जाये।
ऽ    जिले में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में पेयजल की उपलब्धता कोई कमी नही होनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि जिले में दूषित पानी पीने से कोई बीमार न हो।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं वीसी के माध्यम से खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ‘आनंद के आयाम – राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का शुभारंभ

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘आनंद के आयाम – राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का शुभारंभ करेंगे। संगोष्ठी स्वर्ण जयंती…

    MP Agniveer Bharti: रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, अब तक 27 हजार पार पहुंची संख्या

    ग्वालियर भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का जुनून ग्वालियर और चंबल सहित प्रदेश के 10 जिलों के युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान