गाँव और शहरों में जनभागीदारी के साथ शुरू हुए जल संरक्षण के कार्य

भोपाल
प्रदेश में 30 मार्च से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान में जन-भागीदारी से कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों में समाज के सभी वर्गों का लगातार सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल संवर्धन का कार्य जनता के सहयोग से ही सफल होगा। उन्होंने आहवान किया कि जन-प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन और आमजन मिलजुल कर अभियान को सफल बनायें।

जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार
झाबुआ जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरचनाओं के साफ-सफाई और गहरीकरण के कार्य लगातार किये जा रहे हैं। जन-अभियान परिषद के नेतृत्व में पेटलावद की आदर्श ग्राम पंचायत असालिया में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से कुएँ की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया गया। लगातार काम से कुएँ के जल-स्तर में सुधार और जल संरक्षण को बल मिलेगा। अभियान में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

नहर की सफाई का कार्य
चम्बल नहर प्रणाली की अम्बाह शाखा द्वारा नहर में जंगल सफाई और चोई हटाने का कार्य किया गया। सफाई कार्य में विभागीय मैदानी कर्मचारियों ने उपस्थित होकर श्रमदान किया। जल की महत्ता और स्रोतों के संरक्षण पर जोर देते हुए धरोहर को बचाने के लिये जागरूक किया।

ग्वालियर के भितरवार जनपद पंचायत के ग्राम छिरेंटा में पोखर गहरीकरण
ग्वालियर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में जन-भागीदारी से तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। भितरवार जनपद पंचायत के ग्राम छिरेंटा के पोखर में एसडीएम श्री डी.एन. सिंह के नेतृत्व में गहरीकरण का कार्य किया गया। ग्रामीणों ने इस मौके पर जल संरक्षण के महत्व पर सार्थक संवाद भी किया। किसानों से ग्रीष्मकालीन धान की फसल के स्थान पर कम पानी में अधिक पैदावार वाली मूंग की फसल लेने का आह्वान किया गया। युवाओं को आदर्श ग्राम बनाने के लिये संकल्प दिलाया गया।

 शाजापुर जिले में ही शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान
शाजापुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में 1800 कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिले में वॉटर शेड कार्य, 19 प्रमुख नदियों के उद्गम क्षेत्रों में साफ-सफाई, 87 पुराने तालाबों की सफाई की कार्य योजना तैयार की गयी। जिले की 352 ग्राम पंचायतों में पानी चौपाल की शुरूआत कर दी गयी है।

बुरहानपुर में सिंचित रकबे में वृद्धि के प्रयास
जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत से जिले की सिंचाई परियोजना के कार्य में तेजी लायी गयी है। जिले की प्रमुख सिंचाई योजना पांगरी से 4400 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी। जिले की 112 करोड़ 50 लाख रुपये की सिंचाई परियोजना से 15 गाँव के लगभग 3200 किसान लाभान्वित होंगे। जल संसाधन विभाग द्वारा 44 तालाब संचालित किये जा रहे हैं। ग्रामीणों को जल संरचनाओं की सफाई कार्य के महत्व के बारे में बताया गया।

पानी आप बचाओ, पानी आपको बचायेगा
शहडोल में जल गंगा संवर्धन अभियान में एक नया नारा जन-सामान्य के बीच गढ़ा गया है। यह नारा है “पानी आप बचाओ, पानी आपको बचायेगा’’। इसके लिये सरकार और समाज, दोनों को मिलकर जल के महत्व को समझना होगा। जन-सामान्य को बताया जा रहा है कि जल जीवन का अभिन्न अंग है। इसके बिना न तो कृषि संभव है और न ही उद्योग। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के नेतृत्व में ब्यौहारी, ग्राम अमन, पड़मानिया गाँव में सामूहिक श्रमदान किया गया। सफाई कार्य में जन-अभियान परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

100 साल पुरानी चेतन बावड़ी का हुआ जीर्णोद्धार
विदिशा जिले के सिरोंज में 100 साल पुरानी चेतन बावड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया। बावड़ी के संरक्षण से आसपास के क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। नागरिकों के साथ अधिकारी-कर्मचारी जल संरक्षण कार्य में शामिल हुए।

मुलताई में हुए जल संरक्षण के कार्य
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगरपालिका परिषद मुलताई में माँ ताप्ती नदी तट के सफाई अभियान की शुरूआत की गयी। विधायक श्री चन्द्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गढ़ेकर, स्थानीय जन-प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद नारायणगढ़ में पेयजल प्याऊ लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।

  • admin

    Related Posts

    जबलपुर क्रूज हादसा: 24 को बचाया, 9 लापता; मुआवजे के तौर पर परिवारों को ₹4 लाख देने का ऐलान

    जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके…

    प्री-मानसून की एंट्री इस तारीख को, एमपी में अगले 72 घंटे रहेगा आंधी-बारिश अलर्ट

    ग्वालियर बीते एक सप्ताह से झुलसा रही गर्मी के बीच मौसम ने राहत की ठंडी सांस दी। हल्के बादलों और धूल भरी हवा के असर से सूरज की तपिश फीकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

    रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

    कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस