मांडू में खंडहर महल में अधेड़ महिला से गैंगरेप, कांग्रेस नेता के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

मांडू

पर्यटन नगरी मांडू(Mandu)में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। अधेड़ महिला से मारपीट के साथ गैंगरेप(Gangrape) की घटना हुई है। मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश ठाकुर के बेटे मोनू और उसके दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। केस में पुलिस ने आरंभ में संवेदनशीलता नहीं दिखाई। जिसके चलते आरोपी पक्ष खुद को बचाने में जुटे रहे। हालांकि मामले की जानकारी मीडिया में आई तो मांडू से टीआइ सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए गए।

मांडू(Mandu Gangrape) टीआइ रामसिंह राठौड़ का कहना है कि पीड़िता केा बार-बार बयान बदलने से कई कंफ्यूजन थे। 30 मार्च को लिए गए बयान में महिला ने खिरनी के पेड़ से गिरकर चोटिल होने की बात कही थीं। जिस कारण प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। सोमवार को ज्यादती की जानकारी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपी मोनू पिता महेश ठाकुर और राधेश्याम पिता मूलचंद भील के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

शराब पिलाने के बाद खंडहर ले जाकर ज्यादती

महिला की साथ ज्यादती की घटना 25 मार्च को होना बताई जा रही है। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है। महिला अपने भरण -पोषण के लिए एक होटल में मजदूरी करती है। परिजनों के अनुसार, 25 मार्च को वह होटल पर मजदूरी के लिए जा रही थीं। तभी मांडू के रहने वाले दो युवक रास्ते में मिले। वह उसे शराब पिलाने के बहाने इको पाइंट के पास एक खंडहर में लेकर गए और ज्यादती की। देर तक जब महिला अपने घर नहीं लौटी तो उसकी बेटी ढूंढते हुई पहुंची। जहां घटनास्थल पर पीड़िता निवस्त्र बेसुध पड़ी थीं। पांच से छह दिन चले घटनाक्रम में पुलिस ने सोमवार शाम को केस दर्ज किया है।

प्राइवेट अस्पताल ने नहीं दी सूचना

घटना के बाद दो से तीन दिन पीड़ित महिला अपने घर पर रही। जहां उसकी देखभाल छोटी बेटी ने की। आरोपी और पीड़िता दोनों ही आदिवासी समाज से है। आरंभ में आरोपी को बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर मामले को आपसी बातचीत से रफा-दफा कर दिया। तबीयत बिगडऩे पर आरोपी पक्ष ने 29 मार्च को महिला को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आई हैं। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
केस दर्ज किया है

सोमवार को पीड़िता ने बयान में ज्यादती की बात कही है। मेडिकल चेकअप कराने के बाद केस दर्ज किया है। एक आरोपी को राउंडअप कर लिया है। दूसरे को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।–रामसिंह राठौर, टीआइ मांडू

 

admin

Related Posts

डिजिटल सुविधा की ओर बड़ा कदम, MP Locker App से नागरिकों को मिलेगा आसान एक्सेस

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्वचालित दस्तावेज़ खोज और वैधता समाप्ति अलर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म भोपाल नगरीय विकास…

तपते MP को जल्द मिलेगी राहत, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिव; 14 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल  मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक तरफ प्रदेश के 45 शहर भीषण लू और तेज गर्मी की चपेट में हैं, वहीं दूसरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 0 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर