पशुपालन राज्य मंत्री श्री पटेल द्वारा बुल मदर फार्म का निरीक्षण

भोपाल

पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल द्वारा सोमवार को बुल मदर फार्म एवं भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला, भोपाल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न नस्लों गिर, थारपारकर एवं राठी नस्ल की गायों को देखा और फार्म पर किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में डॉ. राजू रावत, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम एवं डॉ. अमिताब बैनर्जी, प्रबंधक, बुल मदर फार्म से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री श्री पटेल ने मदर फार्म एवं भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला के शेड की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए, जिससे बिजली उत्पादन कर आय बढ़ाई जा सके। साथ ही आईवीएफ के आवर्ती व्यय के लिए राशि उपलब्ध कराने हेतु परियोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रबंध संचालक डॉ. राजू ने बताया कि विभागीय मंत्री द्वारा पूर्व में भ्रमण के दौरान बुल मदर फॉर्म के सुदृढ़ीकरण एवं नए पशु लाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे भारत सरकार को भेजे जाने हेतु बैठक में रखा जायेगा। इसी प्रकार अधिक दुग्ध उत्पादन हेतु पशुओं को साइलेज खिलाने के निर्देश भी दिए गए थे। इस संबंध में पशुपालन विभाग द्वारा निविदा की कार्यवाही कर साइलेज के दाम प्राप्त किए गए हैं। उन्हीं दामों पर पशुओं के लिए साइलेज क्रय करने की कार्यवाही की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    MP हनीट्रैप केस का खुलासा: फंसाकर बनाया वीडियो, ढाई लाख की मांग, 3 महिलाएं सहित 5 गिरफ्त में

    खरगोन थाना सनावद की पुलिस टीम ने हनीट्रैप के जरिए ढाई लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया…

    करियर बनाने का बड़ा चांस: 6 दिन का रोजगार मेला, बड़ी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

    ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजौली थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल