थाने से महज 100 मीटर दूर चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवरात और 3 लाख से ज्यादा पार

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं. बीती रात थाने से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित घर को सूना पाकर चारों ने 25 तोला जेवरात, सिक्के और 3.80 लाख कैश पार कर दिए. मकान मालिक जब घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. पीड़ित ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मकान मालिक शेष नारायण पात्र देवभोग अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में पदस्थ हैं और उनका पूरा परिवार रायपुर में रहता है. वे शनिवार को रायपुर जाकर रविवार की रात वापस गरियाबंद पहुंच जाते हैं. बीती रात भी वे लगभग डेढ़ बजे अपने घर पहुंचे थे. घर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा था. अंदर जाकर देखा तो आलमारी से जेवरात और कैश भी चोरी हो चुकी थी. रात को ही शेष नारायण पात्र ने मामले की सूचना देवभोग पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मामले की सूचना के बाद टिम जांच शुरू कर दिया है.आसपास के सीसी कैमरा खंगाले जा रहे हैं. संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी.

क्यो मजबूत है चोरों के इरादे?
देवभोग क्षेत्र में सुने मकान में चोरी की परिपाटी कई वर्षों से चली आ रही है. पिछले साल प्रसन्न तायल के यहां 9 लाख से ज्यादा कीमती जेवरात की चोरी सुने मकान में हुई थी. महेंद्र भाई पटेल और मो. फिरोज के अलावा पिछले 3 साल में सुने मकान में चोरी के 10 से ज्यादा मामले हुए. लेकिन पुलिस अब तक इनमें से एक भी चोर तक नहीं पहुंच सकी है.

  • admin

    Related Posts

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा

    रायपुर ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की पावन यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट…

    खेत से लौट रहा था किसान, बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने वाला SDM गिरफ्तार

    बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने एसडीएम समेत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी