डायरेक्टर सनोज मिश्रा अरेस्ट मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था, रेप केस में एक्शन

मुंबई

महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने रविवार को उन्हें यूपी के गाजियाबाद से पकड़ा है.

सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका चार साल तक शारीरिक शोषण किया, तीन बार जबरन गर्भपात कराया और धमकियां भी दीं.

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उस समय वह झांसी में रहती थी. बातचीत के बाद 17 जून 2021 को सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाया. मिलने से इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी दी. अगले दिन, 18 जून 2021 को फिर धमकी देकर उसे बुलाया और एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया.

पीड़िता का कहना है कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी.

FIR के अनुसार, सनोज ने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. फिल्मों में काम का लालच देकर वह उसे मुंबई ले गया, जहां दोनों लिव-इन में रहे. वहां भी शोषण और मारपीट जारी रही.

पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार उसका गर्भपात कराया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि शिकायत करने पर उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा.

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि 6 मार्च 2024 को 28 साल की पीड़िता की शिकायत पर थाना नबी करीम में बलात्कार, मारपीट, गर्भपात और धमकी की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई.

पीड़िता ने आरोपों में कहा कि 18 फरवरी 2025 को सनोज उसे नबी करीम के होटल शिवा में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया. उसने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने बयान में भी आरोपों की पुष्टि की. जांच में मुजफ्फरनगर से गर्भपात के मेडिकल दस्तावेज जुटाए गए.

पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया. वह शादीशुदा है और मुंबई में परिवार के साथ रहता है.  

 

  • admin

    Related Posts

    बिना अनुमति आवाज-चेहरा इस्तेमाल नहीं: जुबिन नौटियाल याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश

    नई दिल्ली मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एआई प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों…

    तारा सुतारिया का नया आशियाना: सपनों के घर की पहली झलक पेश की

    मुंबई   अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 1 views
    टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

    हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें