टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति मलिक की बिगड़ी तबीयत

मुंबई

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वो काफी परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया, जिससे उनके फैंस काफी चिंता में पड़ गए हैं और जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अदिति मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नेबुलाइज़र का उपयोग करती नजर आ रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर खुलकर जानकारी दी।अदिति ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से लगातार खांसी, बुखार, बंद नाक और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इसके अलावा, उनकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि उनकी आवाज भी चली गई थी, जो उन्हें बहुत परेशान कर रहा था।  

अदिति ने अपने पोस्ट में लिखा, “क्या हफ्ता रहा! लगातार खांसी, नाक ट्रैफिक जाम की तरह बंद, बुखार और शरीर में दर्द। और सबसे बड़ी बात, मेरी आवाज चली गई! आज थोड़ा बेहतर महसूस कर रही हूं। उम्मीद है, मैं कल फिर से बात कर पाऊंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि वह घरेलू उपायों और दवाइयों से इलाज कर रही हैं, और नेबुलाइज़र उनका इलाज करने में काफी मददगार साबित हो रहा है।

फैंस और सेलेब्स कर रहे हैं दुआएं
अदिति की पोस्ट को देखकर उनके चाहने वाले लगातार उनकी सेहत को लेकर शुभकामनाएं और दुआएं भेज रहे हैं। कई टीवी सेलेब्स भी उनकी तबियत को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें, अदिति मलिक ने साल 2010 में में टीवी एक्टर मोहित मलिक से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘मिली’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इस कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम एकबीर है।  

  • admin

    Related Posts

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक

    मुंबई, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इस खास मौके को कपल…

    स्टार और स्पॉट बॉय सब बराबर: अक्षय कुमार के फैसले को याद कर भावुक हुए गोविंद नामदेव

    मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता गोविंद नामदेव ने बताया कि फिल्म ओ माय गॉड! की शूटिंग के दौरान स्टार और स्पॉट बॉय कोई भेदभाव नहीं था। बॉलीवुड में स्टार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन