मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देहदानी स्व. भैया लाल पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल के पिता श्री भैयालाल पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। स्व. भैयालाल पटेल की मृत्यु के उपरान्त उनकी इच्छानुसार उनके पार्थिव शरीर को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। स्व. पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए अमर पाटन स्थित उनके निवास पहुंचकर सैकड़ों नागरिकों ने देह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

मैहर जिला प्रशासन द्वारा अमरपाटन में स्व. भैया लाल की पार्थिक देह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान प्रदान किया गया। स्व. पटेल का 89 वर्ष की अवस्था में शुक्रवार को निधन हुआ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंगदान और देहदान को प्रोत्साहन देने के लिए देहदान करने वाले व्यक्तियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने के निर्देश दिए हैं। देहदान की पूर्व सूचना देने वालों को राज्य शासन की ओर से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया। अंगदान की पूर्व सूचना देने वाले व्यक्तियों को 26 जनवरी और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में अनेक नगरों में नागरिकों द्वारा मृत्यु के उपरांत नेत्रदान,अंगदान और देहदान का संकल्प लिया गया है। इसके लिए नागरिकों द्वारा विधिवत निर्धारित प्रपत्र भर कर मेडिकल कॉलेज और अन्य चिकित्सा संस्थानों को सूचित भी किया गया है। ऐसे नागरिकों और परिवारों को मानवता की सेवा के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण से संबंधित राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना और अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिवारों को सम्मानित करने की पहल की गई है।

  • admin

    Related Posts

    सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा अब वाराणसी में गूजेगी, मोहन सरकार की नई पहल

    मोहन सरकार की पहल:अब वाराणसी में गूंजेगी सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा 3 से 5 अप्रैल तक वाराणसी में होगा “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” का भव्य मंचन भोपाल  मध्यप्रदेश में मोहन…

    मनोरंजन कर बढ़ाया गया, अब नगर निगम ने बजट में नया दांव खेलते हुए चुकाना होगा टैक्स

    भोपाल  राजधानी में अब फिल्म देखना, म्यूजिक कॉन्सर्ट का आनंद लेना या गेम जोन में वक्त बिताना महंगा होने जा रहा है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया