न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 345 रनों का दिया था टारगेट, जवाब में पाकिस्तान की पारी 271 रनों पर सिमटी, मिली हार

नेपियर
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हार के साथ किया है। न्यूजीलैंड ने शनिवार को नेपियर के मैदान पर पाकिस्तान को 73 रनों से धूल चटाई। न्यूजीलैंड ने 345 रनों का टारगेट दिया। जवाब में पाकिस्तान की पारी 44.1 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई। एक समय पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन न्यूजीलैंड ने 22 रनों के अंदर मेहमान टीम को तबाह कर दिया। बाबर आजम की मेहनत धरी रही गई, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 83 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 78 रन जुटाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। अब्दुल्ला शफीक (36) और उस्मान खान (39) ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। नाथन स्मिथ ने 13वें ओवर में उस्मान का शिकार किया जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 16वें ओवर में शफीक को पवेलियन भेजा। इसके बाद, बाबर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान मोहम्मद रिजवान (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े, जो डेब्यूटेंट मोहम्मद अब्बास के जाल में फंसे। बाबर ने सलमान आगा के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रनों की पार्टनरशिप की। बाबर 39वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद कहानी पलट गई।

बाबर को विलियम ओरूर्के ने डेरिल मिचेल को लपकवाया। उसक वक्त पाकिस्तान का स्कोर 249 था। पाकिस्तान को अंतिम 69 गेंदों में जीत के लिए 96 रनों की जरूरत थी मगर रिजवान ब्रिगेड ने 22 रनों के भीतर सात विकेट गंवा दिए। तैय्यब ताहिर, हारिस रऊफ, आकिफ जावेद ने एक-एक रन बनाया जबकि इरफान खान और नसीन शाह का खाता नहीं खुला। सलमान ने 48 गेंदों में 58 रन बटोरे, जिसमें पांच चौके और छक्के शामिल हैं। न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने चार और जैकब डफी ने दो शिकार किए।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 9 के नुकसान पर 344 का स्कोर खड़ा किया। मार्क चैपमैन के बल्ले से ‘शतकीय बवंडर’ निकला। उन्होंने 111 गेंदों में 132 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 13 चौके जड़े और 6 सिक्स उड़ाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। नसीम शाह ने सलामी बल्लेबाज विल यंग (1) को तीसरे ओवर में सलमान के हाथों कैच कराया। निक केली (11) और हेनरी निकोल्स (15) भी सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे।

ऐसे में चैपमैन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाई। उन्होंने डेरिल मिचेल (84 गेंदों में 76, चार चौके, चार सिक्स) के संग चौथे विकेट के लिए 199 रनों की दमदार साझेदारी की। मिचेल 42वें ओवर में इरफान का शिकार बने। वहीं, इरफान ने 44वें ओवर में चैपमैन की पारी का अंत किया। अब्बास ने न्यूजीलैंड के लिए पहले मैच में 26 गेंदों में 52 रन ठोके। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। कप्तान ब्रेसवेल ने 9 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए इरफान ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। आकिफ और हारिस के हिस्से में दो-दो विकेट आए।

 

  • admin

    Related Posts

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    नई दिल्ली थाईलैंड में जापान के खिलाफ अपने पहले मैच से सिर्फ दो हफ्ते पहले, इंडियन अंडर20 विमेंस नेशनल टीम लंबे समय से इंतजार की जा रही वापसी के करीब…

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    नयी दिल्ली भारत 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। ये खेल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किये जाये। भारत की मेजबानी वाली बोली को विश्व एथलेटिक्स परिषद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

    हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब