प्रयागराज में वायु सेना के इंजीनियर की हत्या, पुलिस को इस बात का शक

प्रयागराज

 एयरफोर्स के सेंट्रल एयर कमांड परिसर बमरौली में रहने वाले 51 वर्षीय चीफ वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात करीब तीन बजे उस समय हुई, जब वह हाई सिक्योरिटी परिसर स्थित अपने आवास पर थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात युवक ने खिड़की से गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वारदात से एयरफोर्स अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। बताया गया है कि बिहार के सासाराम जिला के रोहतास ओचस थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव के मूल निवासी सत्येंद्र नारायण मिश्र एयरफोर्स में चीफ वर्क इंजीनियर थे।

वह बमरौली स्थित सेंट्रल एयर कमांड के परिसर में पत्नी वत्सला व बेटा माधव के साथ रहते थे। शुक्रवार रात वह अपने आवास में थे। तभी किसी ने पिस्टल से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी व बेटा उनके कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ देख हैरान रह गए।

घटना की खबर मिलते ही एयरफोर्स पुलिस मौके पर पहुंची और फिर चीफ वर्क इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम छा गया। घटना की वजह अभी साफ नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि कई दिन पहले भी एक शख्स उनके परिसर में घुसने का प्रयास किया था।

डीसीपी सिटी अभिषेक भारती का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि एक युवक दीवार फांदकर चीफ इंजीनियर के आवास तक पहुंचा था। इसके बाद खिड़की से गोली मारी थी। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। तहरीर के अनुसार मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

लखनऊ में कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण के लिए कैबिनेट ने दी मंजूरी, मिलेंगी नई पहचान

लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मिली कैबिनेट मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर के लिए पुनरीक्षित लागत को कैबिनेट स्वीकृति,…

स्मार्ट सॉल्यूशन्स से डिजिटल गवर्नेन्स को मिलेगा बढ़ावा

नवयुग पालिका योजना को योगी कैबिनेट की मंजूरी 58 जिला मुख्यालयों के नगरीय निकायों का होगा समग्र विकास स्मार्ट सॉल्यूशन्स से डिजिटल गवर्नेन्स को मिलेगा बढ़ावा क्षेत्रीय असमानताओं को कम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

IPL 2026: MS Dhoni के लिए फैन का प्यार देख भावुक हुआ इंटरनेट, चेपॉक से वीडियो वायरल

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
IPL 2026: MS Dhoni के लिए फैन का प्यार देख भावुक हुआ इंटरनेट, चेपॉक से वीडियो वायरल

अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह