रिलीज को तैयार ‘ज्वेल थीफ’, सैफ अली बोले- ‘जयदीप और सिद्धार्थ के साथ काम करना रहा शानदार’

मुंबई,

सैफ अली खान की अपकमिंग थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत और निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने को लेकर उत्साहित नजर आए। सैफ ने बताया कि उनके साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा।

फिल्म में सैफ एक ठग की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि निर्माता सिद्धार्थ आनंद के पास कहानी को पेश करने का खास तरीका है और इसी वजह से वह काफी उत्साहित हैं। सैफ ने बताया, “सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से काम करना उत्साह और खुशियां देता है – वह एक्शन, स्टाइल और कहानी को एक ऐसे तरीके से ब्लेंड करना जानते हैं और ये खास होता है। ‘ज्वेल थीफ’ के साथ हमने एकदम अलग और शानदार काम किया है, जिसे करने में बहुत मजा भी आया।”

सैफ ने कहा कि जयदीप ने प्रोजेक्ट में रोमांच को और बढ़ा दिया। अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करने के उत्साह को जाहिर करते हुए सैफ ने कहा, “जयदीप ने अनुभव को और भी रोमांचक बना दिया। मैं नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हूं।”

फिल्म में माफिया की भूमिका निभा रहे जयदीप ने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है जो दिलचस्प, चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। यह एक नए यूनिवर्स में जाने का अनुभव है, जिसमें ऐसे लोग हैं जो सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उतने ही उत्साहित हैं, जितने आप। मैं माफिया की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद जैसे बेहतरीन सह-कलाकार और निर्माताओं के साथ मिलकर काम करने से बेहतर क्या हो सकता है? हमने सेट पर खूब मस्ती की, टीमवर्क ही यह निर्धारित करता है कि कोई फिल्म कैसे जीवंत होती है।”

अभिनेता ने अपने किरदार को लेकर कहा, “फिल्म में अपने किरदार के बारे में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि यह मेरे लिए नया, गहरा और एक ऐसा किरदार है, जो मेरे लिए एकदम नया है। कलाकार के रूप में हम सभी अपने-अपने काम में इतने रमे थे और एक-दूसरे को बेहतर करने में मदद करते थे और इससे कहानी और भी बेहतर हो पाई। मैं चाहता हूं कि दर्शक ‘ज्वेल थीफ’ को देखें और शानदार अनुभव लें।”

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने अपनी उत्सुकता को व्यक्त करते हुए कहा, “‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ सिद्धार्थ आनंद की एक एड्रेनालाईन-फ्यूल वाली फिल्म है।” कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर, फरहान अख्तर पहली विदेशी फिल्म में संगीत के जादूगर के रोल में

    मुंबई बॉलीवुड के सबसे टैलेंटिड आर्टिस्ट के तौर पर जानें जाने वाले फरहान अख्तर इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक के तौर पर मशहूर हैं. फरहान एक एक्टर,…

    जब अभिरा कोमा में थी, तब मायरा के लिए अरमान अकेले लड़ा

    मुंबई  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 फरवरी के एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। अरमान को गुस्से में देख मायरा गैरेज वालों को कॉल करती है। अभिरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान