मुजफ्फरनगर में पत्‍नी पिंकी ने पति अनुज को कॉफी में जहर दिया, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी पिंकी

मुजफ्फरनगर
 मेरठ, उन्‍नाव के बाद अब यूपी के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर दे दिया। इससे पति की हालत गंभीर हो गई। उसे मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

यह घटना खतौली के गांव भंगेला की है। युवक अनुज की बहन मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी दो साल पहले गाजियाबाद की लोनी निवासी सन्नो उर्फ पिंकी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पिंकी, अनुज और परिवार को परेशान करने लगी। वह अनुज को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी।
अनुज की हालत में सुधार

मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि पिंकी ने मंगलवार रात करीब नौ बजे अनुज को जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद अनुज की हालत बिगड़ने लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अनुज की हालत में सुधार है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है।

आरोपी पिंकी को ढूंढ रही पुलिस: इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। युवक की बहन मीनाक्षी ने गुरुवार को पिंकी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर देने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिंकी की तलाश की जा रही है।

admin

Related Posts

‘शिव मिल्क प्रोडक्ट’ के जरिए पनीर, घी, फुलक्रीम दूध व छाछ का बड़े पैमाने पर उत्पादन

हौसले और मेहनत से पूजा ने रचा सफलता का नया अध्याय, 80 लाख का वार्षिक कारोबार हरजीगढ़ी में 50 लाख रुपये के निवेश से शुरू किया आधुनिक डेयरी प्रोजेक्ट ‘शिव…

तेज रफ्तार का कहर: उन्नाव में खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 3 की मौत, 31 लोग घायल

उन्नाव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक में भीड़ गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम