इंदौरवासियों के लिए खुशखबरी कनाड़िया बायपास पर बनेगा डबल डेकर ओवर ब्रिज

इंदौर

 इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) ने 1597 करोड़ रुपए की आय का बजट पेश किया, जो 88.12 करोड़ के फायदे वाला है। बजट में शहर को एक और डबल डेकर ओवर ब्रिज(Double decker over bridge) की सौगात दी गई है, जो कनाड़िया बायपास पर बनाया जाएगा। इसके अलावा भोपाल व धार रोड पर आइएसबीटी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बजट में सबसे ज्यादा खर्च सड़क, बिजली और फ्लाई ओवर पर करने का प्रावधान किया है।

 संभागायुक्त व आइडीए अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में बजट बैठक हुई। बैठक में बजट का अनुमोदन किया गया, जो पिछले साल की तुलना में 500 करोड़ रुपए अधिक है। बजट में सड़कें बनाने पर फोकस है तो प्रमुख चौराहों पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए 198.80 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया है। इसमें महू नाका, मरीमाता चौराहा, गांधी नगर चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा पहले से स्वीकृत है, जिनका निर्माण होगा। इनके अलावा कनाड़िया बायपास पर डबल डेकर ओवर ब्रिज की घोषणा की गई।

पिछले बजट से तुलना

यह ब्रिज मोर्या हिल्स के आगे से शुरू होकर कनाड़िया थाने के सामने उतरेगा। इसकी लागत करीब 175 करोड़ आएगी। ब्रिज आइडीए की महत्वाकांक्षी योजनाओं टीपीएस 5 व 9 के लिए काफी अहम साबित होगा। बीआरटीएस के नौ चौराहों पर फ्लाई ओवर बनाने का लक्ष्य भी रखा है। बजट में नायता मुंडला व कुमेड़ी के बाद भोपाल और धार रोड पर आइएसबीटी (आधुनिक बस स्टैंड) बनाने का प्रावधान है, ताकि शहर से बसों का संचालन बंद किया जा सके।

 बैठक में निगमायुक्त शिवम वर्मा, डीएफओ प्रदीप मिश्रा, अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, टीएंडसीपी के संयुक्त संचालक शुभाशीष बेनर्जी, आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार आदि मौजूद थे।

अपने बजट में आइडीए ने इन योजनाओं पर भी किया है फोकस

    आइएसबीटी कुमेड़ी के शेष काम पर 15.50 करोड़ का प्रावधान।
    सीनियर सिटीजन हाउस के संचालन की निविदा आमंत्रित।
    दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन पर 2 करोड़ खर्च होंगे।
    प्रधानमंत्री आवास योजना 2 में बिल्डिंग बनाने पर 25 करोड़ खर्च होंगे।
    एक आंगनबाड़ी व स्मार्ट प्राइमरी स्कूल का नवीनीकरण किया जाएगा।
    इंदेश्वर महादेव मंदिर व तुलसीदास राम मंदिर का जीर्णोद्धार होगा।
    योजना 166 के पास सुपर कॉरिडोर पर टिगरिया बादशाह तालाब का सौंदर्गीकरण, पौधरोपण व छठ पूजा के लिए घाट का निर्माण होगा।
    टीपीएस योजना में 56.42 हेक्टेयर हरियाली की जाएगी। नई योजनाओं में पांच के बजाए सात प्रतिशत ग्रीन बेल्ट होगा।
    योजना 97 पार्ट 4 में 40 एकड़ क्षेत्र में रीजनल पार्क बनेगा।
    सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन रोड की लिंक रोड एमआर-12 और उस पर रेलवे ट्रैक व नदी पर ओवर ब्रिज बनाया जाएगा।

admin

Related Posts

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश सीआईडी ने दर्ज की दो एफआईआर

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक बड़े संगठित बीमा धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा किया गया है। इस मामले में अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय…

पुलिस विभाग में 2070 महिला आरक्षकों को दिये जायेंगे नियुक्ति पत्र

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के पालन में पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी रिक्त पदों पर बढ़ाने के प्रयास जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला