यहां ‘टोल फ्री’ करने की मांग पर धरना, 31 मार्च से आंदोलन की चेतावनी

अजमेर
सरवाड़ कस्बे में अजमेर-कोटा स्टेट हाइवे पर खीरियां टोल नाके पर निजी वाहनों से हो रही टोल वसूली के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरवाड़ के निजी वाहनों से टोल वसूली बंद करने की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 भाजपा देहात पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भागचंद की अगुवाई में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता व अन्य टोल नाके पर पहुंचे और निजी वाहनों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में नारेबाजी करते हुए बीच सडक़ धरने पर बैठ गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने आवागमन को सुचारू बनाए रखा। भाजपा नेता पोरवाल का कहना रहा कि विगत लंबे समय से सरवाड़ समेत आस-पास के गांवों के निजी वाहनों से टोल वसूली की जा रही है, जो अनुचित है।

निकटवर्ती कई गांवों में सरवाड़ के लोगों का व्यापारिक व सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। उन्हें यहां टोल देना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि राज्य के सभी टोल पर आस-पास के गांव-कस्बों के निजी वाहनों को टोल से रियायत जा रही है, लेकिन यहां विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण ऐसा नहीं हो रहा।

31 से होगी कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलने पर विभाग के सहायक अभियंता कमलकांत मीणा व टोल प्रतिनिधि सवाई सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी जगदीश चौधरी की मौजूदगी में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि विधायक गौतम के निर्देश के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

काफी देर तक चली वार्ता के बाद सहायक अभियंता मीणा व टोल प्रतिनिधि ने सोमवार 31 मार्च तक एक निश्चित प्रक्रिया पूरी कर सरवाड़ के निजी वाहनों को टोल से राहत देने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वार्ता में नौरतमल माली, कन्हैयालाल माली, कमलेश कोमल, रामस्वरूप वैष्णव, गोपाल लौहार आदि ने हिस्सा लिया।

  • admin

    Related Posts

    जलदाय विभाग की कार्रवाई में खुला बड़ा खेल, पाइपलाइन से पानी चोरी पकड़ी गई

     माखुपुरा राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही सूर्यदेव ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. अजमेर में पारा 36.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जिले में…

    राजस्थान शिक्षा विभाग का नया अभियान, नाम और सरनेम बदलने पर होगा विचार

    जयपुर राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन हजारों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है, जिन्हें अपने अजीबोगरीब नाम या सरनेम की वजह से अक्सर शर्मिंदगी झेलनी पड़ती थी.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

    ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

    बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

    चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार