जस्टिस यशवंत वर्मा कैश मामला: स्टोर रूम 12 दिन बाद पुलिस ने किया सील

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर बड़े पैमाने पर कैश बरामद होने के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच 12 दिन बाद आगे बढ़ी है। बुधवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची और उस स्टोर रूम को सील किया, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वहां नोटों के भरे कई बोरे मिले थे, जिनमें आग लगी थी। यह वाकया उस समय सामने आया था, जब जस्टिस वर्मा के घर के एक हिस्से में आग लग गई थी। फायर कंट्रोल रूम को फोन किया गया तो मौके पर टीम पहुंची और उसने नोटों से भरे बोरे पाए, जिनमें से कुछ नोटों के जलने की बात कही जा रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कुछ वीडियो और फोटो हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजे हैं।

इस बीच पुलिस ने जांच 12 दिनों के बाद आगे बढ़ाई है। उनके यहां स्टोर रूम को सील किया गया है तो वहीं अग्निकांड वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस लेकर गई है। दरअसल जज का कहना है कि स्टोर रूम उनके घर के मुख्य परिसर का हिस्सा नहीं है और बाहर स्थित है। ऐसे में यदि वहां कुछ मिला है तो जरूरी नहीं है कि उससे उनका ही संबंध हो। जस्टिस वर्मा की ओर से ऐसी दलील दिए जाने के बाद सत्यता की जांच करने के लिए भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अहम मान रही है। इस मामले की पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की ओर से अलग-अलग जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि फुटेज की अब तक जो जांच हुई है, उसमें किसी अवैध एंट्री की जानकारी नहीं मिली है।

सूत्रों ने बताया कि जो भी कैमरे हैं, वे मेन गेट को फोकस करके नहीं लगे हैं। ऐसे में यह रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है कि किसकी कब एंट्री हुई और कब एग्जिट हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित जांच आयोग ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। उसके आधार पर ही पुलिस ने 40 पन्नों की एक रिपोर्ट तैयार की है। इस मामले की जांच के लिए अडिशनल सीपी लेवल के दो अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। बुधवार को डीसीपी देवेश महला और एसीपी वीरेंद्र जैन मौके पर पहुंचे। उनके साथ एक कैमरा टीम भी थी।

दो घंटे तक पड़ताल के बाद टीम लौटी तो जाते हुए कमरे को भी सील कर गई। इससे पहले उस स्टोररूम की वीडियोग्राफी भी हुई, जहां बड़े पैमाने पर कैश मिलने का दावा हो रहा है। बता दें कि होली के दिन 14 मार्च को रात में 11:15 पर आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। मौके पर फायर विभाग पहुंचा तो वहां कमरे में कुछ बोरों में नोट भरे हुए मिले। इनमें से कुछ नोट अधजली अवस्था में थे।

  • admin

    Related Posts

    सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

    ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

    ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

    लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज