‘पोषण भी, पढाई भी‘ थीम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

 शहडोल
 कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को बच्चो के विकास के आयामों के मूल्यांकन में क्षमता वृद्धि कर सक्षम बनाने के उद्देश्य से आंगनवाडी एवं मिशन पोषण 02 अन्तर्गत ‘पोषण भी, पढाई भी‘ थीम के तहत् तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिले में संचालित समस्त आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को प्रदान किया गया।

पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण अन्तर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को 03 से 06 वर्ष के बच्चो में शाला पूर्व शिक्षा की आधारशिला एवं 0 से 03 वर्ष के बच्चो में नवचेतना गतिविधियों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित किए गए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पढाई-विषय पर प्री-टेस्ट्, अपेक्षानुसार वातावरण, पोषण भी पढाई भी के लिए तर्क, प्रारंम्भिक बाल शिक्षा के महत्व, बच्चो की आकांक्षाओ की समझ, बच्चों में विकास के क्षेत्रो का परिचय, भाषा और साक्षरता विकास, अधिगम सहायको का महत्व (टी.एल.एम.) शैक्षणिक सामग्री व अधिगम सामग्री का निर्माण, कक्षा का संचालन एवं बच्चो के लिए एक दिनचर्या की योजना बनाना आदि विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पोषण- विषय पर स्वस्थ बच्चे और मानव जीवन चक्र में पोषण की भूमिका के बारे में चर्चा, पोषण संबंधी उपायो पर चर्चा और प्रस्तुति, माइक्रो सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी विकारों पर चर्चा एवं प्रस्मृति, पोषण परामर्ष पर नाटिका, सेम-मेम बच्चो की पहचान रोकथाम प्रबंधन, स्तनपान के लाभ, स्तनपान की प्रारंम्भिक शुरूआत और कोलोस्ट्रम के लाभो की समझ, उचित स्थिरता और खाद्य विविधता के साथ आयु-विशिष्ट पूरक पोषण आहार का महत्व, 03 से 06 वर्ष के बच्चो के लिए पोषण एवं संतुलित आहार और आहार विविधता का महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता व सफाई, विकास निगरानी व मूल्यांकन के तकनीकें, बाल विकास में माता-पिता और समुदाय को शामिल करने का महत्व व रणनीतियां एवं बच्चो की सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण मात्र ट्रेनरों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पोषण भी,पढाई भी- दिव्यांगता की पहचान समावेशन के अधिकार पर सामूहिक चर्चा, जांच अनुसूचियों पर केस स्टडी और चर्चा, बाल पालन प्रणालियों की देख-भाल करने वाले के प्रति जागरूकता पर सामूहिक चर्चा, 0 से 3 वर्ष के पोषण पर चर्चा, एक शिक्षण केन्द्र के रूप में मेरी आंगनवाडी एवं प्रशिक्षण के बाद प्रश्नोत्तरी और सहायक प्रतिबिंब प्रपत्र व प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

  • admin

    Related Posts

    MYH की सुरक्षा व्यवस्था फेल? संवेदनशील वार्ड में बिल्लियों की एंट्री से मचा हड़कंप

    इंदौर महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार एचआइवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्ष तक बिल्लियों की पहुंच…

    भागते रहे आरोपी, लेकिन जीत गई कानून की पकड़—देवास पुलिस का शानदार कारनामा

    देवास कहा जाता है कि पुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। इस कहावत को देवास पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। जनवरी में हुई दो लूट की वारदातों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा