मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ को मारने के लिए पहले से ही प्लानिंग कर ली थी, अब हुआ नया खुलासा

मेरठ
यूपी के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस ने सभी को झकझोर दिया है। रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ को मारने के लिए पहले से ही प्लानिंग कर ली थी। यहां तक कि आठ दिन पहले ही उसने दो चाकू भी खरीद लिए थे। इनकी कीमत 800 रुपये थी। इन चाकुओं को कैसे शरीर में घोंपा जाता है, उसकी प्रैक्टिस भी करती थी। मुस्कान ने लंदन में नेवी मर्चेंट अफसर रहे सौरभ राजपूत को बेहोशी की दवा देकर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए थे। प्रेमी साहिल के साथ मिलकर इसके बाद सौरभ के सिर को धड़ से अलग कर दिया।

मीडिय के अनुसार, मुस्कान ने सौरभ की बॉडी के टुकड़े आठ दिन पहले खरीदे गए चाकू से ही किए थे। उसने इसी से पति का सिर धड़ से अलग कर दिया था। जांच में सामने आया है कि मुस्कान और साहिल ड्रग्स लेने के आदी थे और दोनों को डर था कि सौरभ को पता चल गया तो वे ड्रग्स नहीं ले पाएंगे। सौरभ भी मुस्कान और साहिल के अफेयर के बारे में पहले से जानता था और वह अपनी छह साल की बेटी को लंदन ले जाना चाहता था। वह बेटी के बर्थडे पर ही लंदन से मेरठ आया था, जिस दौरान उसे मुस्कान और साहिल ने मौत के घाट उतार दिया।

बेटी को लंदन ले जाना चाहता था सौरभ
जांच में यह भी सामने आया है कि सौरभ का लंदन का वीजा जल्द ही खत्म भी होने वाला था। वह इसे रिन्यू करवाने की सोच रहा था। पहले सौरभ मुस्कान और बेटी दोनों को ही लंदन ले जाना चाहता था और इस बारे में पत्नी से बात भी की थी। लेकिन मुस्कान जाने को तैयार नहीं थी। वह मेरठ में ही रहना चाहती थी। इसके बाद सौरभ ने मन बना लिया कि वह बेटी को अपने साथ ही लंदन लेकर चला जाएगा। इसके लिए पासपोर्ट के लिए भी आवेदन कर दिया था। मुस्कान ने तीन मार्च की रात सौरभ को नींद की गोलियां खिला दी थीं। सोते ही उसने तीन बार चाकू से उस पर वार किया और फिर गला रेत दिया। साहिल ने इसके बाद उसके सिर को धड़ से अलग किया और बाद में दोनों ने इसके 15 टुकड़े कर दिए और ड्रम में उन्हें भरकर सीमेंट डाल दी।

घर वालों के खिलाफ जाकर मुस्कान-सौरभ ने की थी शादी
पुलिस को जानकारी मुस्कान के माता-पिता ने दी थी, जिसके बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया। मुस्कान और राजपूत ने 2016 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। दोनों की छह साल की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि मुस्कान और साहिल एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे और 2019 में एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए फिर से जुड़े थे। इस बीच, प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाली मुस्कान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर अपना मुकदमा लड़ने के लिए सरकारी वकील की मांग की है। मुस्कान का कहना है कि इस घटना के बाद से ही "मेरे माता-पिता मुझसे नाराज हैं, कोई भी मेरा मुकदमा लड़ने नहीं आएगा। इसलिए मुझे सरकारी वकील चाहिए जो अदालत में मेरा मुकदमा लड़ सके।"

  • admin

    Related Posts

    कुपोषण मुक्त बचपन की ओर बढ़ता यूपी, योगी सरकार की ‘पौष्टिक थाली’ बनी सहारा

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश को कुपोषण के कलंक से मुक्त करने और नई पीढ़ी को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक…

    ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ से अपराधियों में हड़कंप, सूर्या मर्डर केस के बाद 250 सरेंडर और मदरसों पर ऐक्शन

    गाजियाबाद गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 साल के सूर्या चौहान की बकरीद पर हुई हत्या के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' का आगाज कर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 1 views
    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब