योगी आदित्यनाथ के विमान में तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान में बाधा, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आगरा
आगरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. तकनीकी खराबी के चलते उड़ान के बाद विमान वापस लौट आया. दिल्ली से दूसरा विमान सीएम योगी के लिए बुलाया गया और फिर वह उस विमान से रवाना हुए. बता दें कि सीएम आज आगरा के दौरे पर थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसारआगरा में टेकऑफ के बाद सीएम योगी के चार्टर्ड प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई. उस वक्त उनका प्लेन आसमान में था. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग खेरिया एयरपोर्ट पर कराई. सीएम योगी का आगरा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनके राजकीय प्लेन ने बुधवार दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरी थी. 20 मिनट बाद प्लेन वापस लौट आया. इसके बाद दिल्ली से शाम 5.42 बजे दूसरा चार्टर प्लेन आया.

आगरा एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करते रहे सीएम
फिर सीएम लखनऊ के लिए रवाना हुए. लगभग 1.50 घंटे मुख्यमंत्री आगरा एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करते रहे. स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस आयुक्त (सीपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. बता दें कि आगरा के कार्यक्रम के बाद सीएम को लखनऊ लौटना था. लखनऊ के लिए उड़ान भरने के बाद सीएम के विमान में खराब आई थी.

दूसरे विमान से रवाना हुए सीएम योगी
सीएम की यात्रा के लिए दिल्ली से दूसरा विमान भेजा गया. पूरी सुरक्षा जांच के बाद सीएम योगी दूसरे विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए.विलंब के कारण लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. सीएम योगी पहले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा से लखनऊ जा रहे थे.

admin

Related Posts

राज्य स्तरीय कॉल सेन्टर और आनलाइन अटेण्डेन्स सिस्टम किया गया लागू

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में ग्रामीण विकास और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश की…

पिछली सरकारें कट्टा-बम बनाती थीं निर्दोष लोगों को लूटने के लिए, अब देश की रक्षा के लिए यूपी में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल: सीएम योगी

कुशीनगर   कुशीनगर की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास बनाम अराजकता के मुद्दे पर कहा कि पहले की सरकारों के समय उत्तर प्रदेश कट्टा-बम बनाने वालों की पहचान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी