पिछड़ा वर्ग एवं अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग की समीक्षा बैठक

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं से संबंधित बैठक प्रमुख सचिव, डॉ. ई. रमेश कुमार ने ली। प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्राप्‍त की। आयुक्‍त, सौरभ कुमार सुमन द्वारा सभी योजनाओं की विस्‍तृत बिन्‍दुवार जानकारी प्रदान की गई है। प्री-मैट्रिक एवं पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता से आय संबंधित सभी बिन्‍दुओं की जानकारी सहित पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में केन्‍द्र सरकार से मिलने वाले केन्‍द्रांश की जानकारी प्रदान की गई। विदेश अध्‍ययन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत पिछड़े वर्ग के 50 छात्रों को प्रतिवर्ष उच्‍च अध्‍ययन के लिये विभिन्‍न देशों के विश्‍वविद्यालयों में बच्‍चों को उनकी रैंकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाता है, जिसका सम्‍पूर्ण व्‍यय विभाग वहन करता है।

बैठक में बताया गया कि सिविल सेवा प्रोत्‍साहन योजना अंतर्गत संघ एवं राज्‍य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्‍तीर्ण करने पर राशि प्रदान की जाती है। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल नि:शुल्‍क कोचिंग योजना अंतर्गत पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संभाग स्‍तर पर करायी जाती है। छात्रावासों से संबंधित मैस सुविधा संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई एवं वार्डन के पद पर नियम बनाकर नियुक्ति करने पर चर्चा हुई। विधि से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लेकर समय-सीमा में पूरा करने एवं जाति संबंधी निर्णय लेने के लिये छानबीन समिति के प्रकरण भी शीघ्र सुनवाई कर लंबित प्रकरण समाप्‍त करने के निर्देश प्रमुख सचिव द्वारा दिये गये। बैठक में अपर सचिव श्री अनुराग चौधरी, उप संचालक (वित्‍त) श्री सुमित कुमार जैन, उप संचालक श्री देवेश मिश्रा सहित विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला का किया भ्रमण

    भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला रीवा का भ्रमण किया तथा वहाँ की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गौमाताओं को गौग्रास खिलाया। उन्होंने गौशाला के…

    किसानों के लिए बड़ी सौगात: 200 हेक्टेयर क्षेत्र में पहुंचेगा पानी

    भोपाल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से बहुप्रतीक्षित मिडवासा सिंचाई परियोजना को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे