प्रदेश का पहला पॉड होटल भोपाल स्टेशन पर खुल रहा , सस्ते में मिलेगा लग्जरी स्टे,अप्रैल में होगा भव्य उद्घाटन

भोपाल

भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आरामदायक ठहराव के लिए एक नई पहल की गई है। प्रदेश का पहला पॉड होटल पूरी तरह से तैयार हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन भी किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पॉड होटल का उद्घाटन 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना जतायी जा रही है। इस अवसर पर रेलवे के जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय डिविजनल मैनेजर देवांश त्रिपाठी और कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें, यह पॉड होटल भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 6 पर बनाया गया है। इसका स्थान यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक है, वो इसलिए क्योंकि यह सीधे प्लेटफॉर्म पर स्थित है। यहाँ से यात्री आसानी से ट्रेनों तक पहुँच सकते हैं और अपने प्रस्थान समय तक आराम से ठहर सकते हैं।

क्या होता है पॉड होटल?

पॉड होटल जिसे कैपसूल होटल भी कहा जाता है, यह एक नई और मॉर्डन सुविधा है जो जापान से शुरू हुई। यह होटल छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे कमरों में यात्रियों को ठहरने की जगह देता है। ख़ासतौर पर यह उन लोगों के लिए बिलकुल सही माना जा रहा है जो कम पैसों में आरामदायक को सुरक्षित जगह चाहते हैं। इस होटल की सबसे बड़ी ख़ास बात यह होती है कि इसमें कम जगह में ही बढ़िया सुविधाएँ मिलती है। हर कैप्सूल में एक बिस्तर, लाइट, चार्जिंग प्वाइंट, TV और फ़्री वाई फ़ाई की सुविधा भी मिलती है। इन कैप्सूल को कुछ इस तरह से बनाया जाता है कि यात्री आराम से सो सके और उन्हें प्राइवसी भी मिल सके।

भोपाल में पॉड होटल की जरूरत भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस पॉड होटल की योजना बनाई गई थी। नई बिल्डिंग 20 अक्टूबर 2019 को शुरू की गई थी और लगभग 6 साल बाद यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। इससे पहले साल 2021 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहला पॉड होटल खोला गया था। अब भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों के आरामदायक और किफायती ठहराव को सुनिश्चित करेगी।

दो तरह के पॉड

सिंगल पॉड

यह पॉड एकल यात्रियों के लिए बनाया गया है जिन्हें कुछ घंटो यार रात भर के लिए आराम की ज़रूरत होती है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं जो अकेले यात्रा कर रहे हैं और सुरक्षित और आरामदायक जगह चाहते हैं।

फ़ैमिली पॉड

यह पॉड परिवार या ग्रुप में यात्रा करने वाले लोगों के लिए हैं। इसमें एक साथ कई लोग ठहर सकते हैं। यह उन परिवारों या दोस्तों के लिए बहुत उपयोगी है, जो एक साथ यात्रा कर रहे हैं और एक ही जगह पर ठहरना चाहते हैं। फ़ैमिली पॉड में जगह थोड़ी ज़्यादा होती है, जिससे सभी लोग आराम से रह सकें।

किराया क्या होगा?

अभी तक पॉड होटल का किराया तय नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो दिनों में किराये का निर्धारण किया जाएगा। हालाँकि, यह उम्मीद की जा रही है कि किराया यात्रियों के लिए किफ़ायती होगा, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग सुविधा का लाभ उठा सकें।

भोपाल में पॉड होटल की ज़रूरत क्यों?

दरअसल, भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इसी को ध्यान में रखते हुए पॉड होटल बनाने की योजना बनायी गई। यहाँ हर दिन हज़ारों यात्री आते जाते हैं, और कई बार उन्हें कुछ घंटो या रात भर के लिए ठहरने की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में पॉड होटल जैसी सुविधा यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

admin

Related Posts

प्रदेश में मनाया जायेगा गंगा दशहरे का पर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 25 और 26 मई को विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंगा दशहरा के अवसर पर 25 और 26 मई को उज्जैन में क्षिप्रा तट पर आयोजित परिक्रमा, चुनरी अर्पण, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल…

मंत्रालय में हुई खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खाद्य विभाग अन्य विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उपभोक्ता हित में कार्य करे। खाद्य विभाग ने अनेक नवाचार किए हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा