स्मैक की खेप खपाने के लिए क्षेत्र में घूम रहे युवक पुलिस ने पकड़ा

शिवपुरी

शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत पुलिस ने 25.13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक की खेप लेकर उनके क्षेत्र में घूम रहा है।

इस सूचना के बाद पुलिस टीम बड़ागांव रोड पहुंची और वहां से एक युवक शिवम पाल (19) निवासी आसपुर थाना भौती को पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 25.13 ग्राम स्मैक कीमत करीब पांच लाख रुपये की बरामद की है। आरोपी से पुलिस ने उसकी बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ा
शिवपुरी जिले के बदरवास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म को लेकर अभद्र पोस्ट कर दी। मामले में हिंदू संगठनों ने बदरवास थाने पर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया। इसके बाद तहसीलदार के समक्ष पेश किया। तहसीलदार ने भाजपा नेता को जेल भेज दिया।

हिंदू धर्म और उससे जुड़ी मान्यताओं के खिलाफ की पोस्ट
बदरवास नगर के रिजोदी रोड निवासी इसराइल खान पुत्र मुन्ना खान ने सोशल मीडिया पर जय भीम, जय भीम ग्रुप बनाकर हिन्दू धर्म और उससे जुड़ी मान्यताओं के खिलाफ एक पोस्ट कर दी। रविवार को इस मामले में बजरंग दल व सर्वसमाज ने एकत्रिक होकर एक रैली बदरवास थाने पर एकजुट होकर निकाली और बदरवास थाने में आवेदन दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए इसराइल खान उर्फ भाईजान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाया
इस आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला इसराइल खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष भी था, जिसे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल खान ने पद से हटा दिया गया है। साथ ही उसे नोटिस देकर जवाब प्रस्तुत करने कहा है, अन्यथा के अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

  • admin

    Related Posts

    MP नमकीन के दाम 20-40 रुपए बढ़े, गल्फ देशों में सप्लाई ठप, 80 देशों का एक्सपोर्ट हुआ प्रभावित

    इंदौर  देश की नमकीन राजधानी माने जाने वाले इंदौर का नमकीन उद्योग इस समय दोहरी चुनौतियों से जूझ रहा है। एक ओर उत्पादन लागत में तेज़ बढ़ोतरी के कारण नमकीन…

    MP में प्रशासनिक फेरबदल: 19 जिलों के SP के बदलने की योजना, IPS ट्रांसफर लिस्ट फाइनल

    भोपाल  मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय हलचलों के अनुसार राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 3 views
    ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

    अजिंक्य रहाणे की कप्तानी IPL 2026 में हो सकती है खतरे में, पहले भी झेल चुके हैं कप्तानी की मुश्किलें

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 3 views
    अजिंक्य रहाणे की कप्तानी IPL 2026 में हो सकती है खतरे में, पहले भी झेल चुके हैं कप्तानी की मुश्किलें

    यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

    मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

    टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

    पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद