रिया चक्रवर्ती ने CBI से राहत मिलते परिवार संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन

मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हाल ही में मिली अदालती राहत के बाद रिया चक्रवर्ती पहली बार दिखाई दीं। वो अपने परिवार के साथ सोमवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गईं। रिया को उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक सहित शहर में देखा गया। सिंपल कॉटन कुर्ता-सूट पहने, उन्होंने नो-मेकअप लुक रखा लेकिन उनकी खुशी उनकी मुस्कान से साफ़ झलक रही थी।

रिया पिछले पांच सालों से सुशांत की मौत के मामले में उलझी हुई हैं। बॉलीवुड एक्टर 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले को बंद कर दिया है। अपनी क्लोजर रिपोर्ट में, एजेंसी ने मौत के बारे में सभी अफवाहों और साजिश की थ्योरी को खारिज कर दिया और कहा कि यह एक आत्महत्या थी जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं थी। रिया पर सुशांत को मौत के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। उन्हें अब इंडस्ट्री से भी सपोर्ट मिल रहा है।

रिया के भाई ने ऐसे दिखाई खुशी
रिया के भाई शोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सीबीआई के इस फैसले पर रिएक्शन देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह रिया के साथ पहाड़ पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सत्यमेव जयते।' सुशांत की मौत के बाद सामने आए कथित ड्रग मामले में दोनों भाई-बहनों को 2020 में गिरफ्तार किया गया था।

रिया के वकील का बयान
रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान में कहा, 'सीबीआई ने लगभग 4 साल बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। हम सीबीआई के आभारी हैं कि उन्होंने सभी एंगल से मामले के हर पहलू की गहन जांच की और केस को बंद कर दिया। सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जितनी झूठी खबरें फैलाई गईं, वह पूरी तरह से अनुचित थीं। महामारी के कारण हर कोई टीवी से चिपका हुआ था। निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया और परेड कराई गई। मुझे उम्मीद है कि यह किसी भी मामले में दोहराया नहीं जाएगा।'

  • admin

    Related Posts

    ऑस्कर 2026 के ‘स्वैग बैग’ का खुलासा: 23 लग्जरी गिफ्ट्स, कीमत ₹3.20 करोड़

    लॉस एंजिल्स सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित अवॉर्ड Oscars 2026 की घोषणा में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) का ऐलान रविवार, 15 मार्च,…

    चैट लीक विवाद में रश्मिका सख्त, 8 साल पुरानी बातचीत वायरल होने पर दी लीगल एक्शन की धमकी

      मुंबई रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच वह एक और मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने गुरुवार को इन्फ्लुएंसर्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 0 views
    IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

    क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 0 views
    क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

    गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 0 views
    गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

    युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 0 views
    युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 0 views
    धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात

    संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 3 views
    संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं