खलील की गेंद पर विकेट गंवाने वाले हिटमैन के लिए आईपीएल में यह 18वां डक रहा

चेन्नई

आईपीएल-2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लो स्कोरिंग रोमांचक रहा। मुंबई ने 23 मार्च 2025 को चेन्नई में एमएस धोनी की टीम के खिलाफ 9 विकेट पर 155 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेले, जबकि पूर्व कप्तान  सिर्फ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

रोहित शर्मा को खलील अहमद ने किया शून्य पर आउट, शर्मनाक रिकॉर्ड
मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हाल ही में अपनी कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे रोहित शर्मा से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं। MI पिछले साल IPL 2024 में सबसे नीचे रही थी और इस हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी। टीम चाहती थी कि रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं।

फ्लिक शॉट खेलने में रोहित शर्मा आउट
ऐसा हालांकि नहीं हो सका। खलील अहमद ने रोहित शर्मा को शुरुआत में ही परेशान कर दिया। चौथी गेंद पर खलील अहमद ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर थी और रोहित शर्मा अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वह गेंद को ठीक से मार नहीं पाए और शिवम दुबे ने मिड-विकेट पर आसानी से कैच ले लिया।

ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक भी हो चुके हैं 18 बार शून्य पर आउट
इस तरह रोहित शर्मा IPL में 18 बार शून्य पर आउट हुए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उनके बाद सुनील नरेन और पीयूष चावला का नंबर आता है, जो 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। राशिद खान और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

 

इन 16 गेंदबाजों ने किया है रोहित शर्मा को शून्य पर आउट

  • मुरली कार्तिक (KKR) ने 2008 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया
  • जैक्स कैलिस (KKR) ने 2010 में रोहित को 0 (6) रन पर आउट किया
  • डग बोलिंगर (CSK) ने 2012 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया
  • विनय कुमार (KKR) ने 2015 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया
  • संदीप शर्मा (PBKS) ने 2015 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया
  • स्टुअर्ट बिन्नी (RR) ने 2015 में रोहित को 0 (5) पर आउट किया
  • संदीप शर्मा (PBKS) ने 2016 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया
  • सैमुअल बद्री (RCB) ने 2017 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया
  • उमेश यादव (RCB) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया
  • जोफ्रा आर्चर (RR) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया
  • रविचंद्रन अश्विन (RR) ने 2020 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया
  • मुकेश चौधरी (CSK) ने 2022 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया
  • ऋषि धवन (PBKS) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया
  • दीपक चाहर (CSK) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया
  • ट्रेंट बोल्ट (RR) ने 2024 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया
  • खलील अहमद (CSK) ने 2025 में रोहित को 0 (4) पर आउट किया

admin

Related Posts

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  बेंगलुरु कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे…

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी