विग्नेश पुथुर कभी नहीं भूल पाएंगे ये दिन, एमएस धोनी से मिली शाबाशी

नई दिल्ली

मुंबई इंडियंस के लिए बीच मैच में एक खिलाड़ी ने अपना IPL डेब्यू किया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विग्नेश पुथुर थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा को पहली पारी के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर एमआई की टीम में विग्नेश की एंट्री हुई। वे अपना पहला आईपीएल मैच खेलने उतरे। 24 साल के विग्नेश पुथुर ने अपना इम्पैक्ट भी दिखाया। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा का विकेट निकालकर मैच में रोमांचक तड़का लगाया, लेकिन रचिन रविंद्र और एमएस धोनी ने टीम को जीत दिला दी। इसी बीच एमएस धोनी से विग्नेश पुथुर को शाबासी मिली, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।

दरअसल, जब चेन्नई के लिए रचिन रविंद्र और एमएस धोनी ने मैच को फिनिश किया तो वे सभी से हाथ मिला रहे थे। इसी दौरान विग्नेश पुथुर की मुलाकात बीच मैदान पर एमएस धोनी से होती है। एमएस धोनी भी विग्नेश पुथुर की पीठ पर शाबाशी देते हुए थपकी मारते हैं। इस लम्हे को लेकर पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर रवि शास्त्री ने ऑन एयर कहा, "युवा विग्नेश पुथुर के कंधे पर (एमएस धोनी का) थपथपाना। मुझे नहीं लगता कि वह इसे लंबे समय तक भूल पाएंगे।" निश्चित तौर पर यहां एमएस धोनी और विग्नेश के बीच एक छोटी सी चैट जरूर हुई।

सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल में विग्नेश के पहले शिकार बने। इस तरह उन्होंने 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ा, जिससे मुंबई ने मैच में वापसी की। अपने अगले दो ओवरों में उन्होंने शिवम दुबे और दीपकहुड्डा को आउट करके मुंबई की और वापसी कराई। हालांकि, मुंबई इसका फायदा उठाने में विफल रही, क्योंकि उन्होंने गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को मिस किया। बुमराह चोट के कारण और पांड्या बैन के कारण इस मैच में नहीं खेले। उधर, कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने भी विग्नेश की तारीफ की और उनको एमआई के स्काउट्स का प्रोडक्ट बताया।

  • admin

    Related Posts

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    नई दिल्ली इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' में भारतीय कंपनी सन ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का मामला शांत नहीं हुआ है। सनराइजर्स लीड्स…

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई में IPL 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। सोमवार को मुंबई में आधिकारिक प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी