काला जठेड़ी गिरोह के दो शार्पशूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया, गिरोह के कई सदस्य सक्रिय

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात छावला इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित डागर और उसके सहयोगी अंकित के रूप में हुई है। अमित डागर, जेल में बंद गैंगस्टर ओमप्रकाश उर्फ काला का भाई है।  पुलिस को रात अमित डागर और उसके सहयोगी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर स्पेशल सेल की टीम ने छावला इलाके में जाल बिछाया। जब पुलिस ने दोनों को घेरने की कोशिश की, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।  

गिरोह के कई सदस्य दिल्ली-NCR में सक्रिय
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी काला जठेड़ी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और कई संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क काफी फैला हुआ है और इसके कई सदस्य दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं।  

पुराने आपराधिक गतिविधियों की हो रही पड़ताल
पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।  

काला जठेड़ी गैंग का बढ़ रहा प्रभाव
दिल्ली-एनसीआर में काला जठेड़ी गैंग का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। यह गिरोह जबरन वसूली, हत्या और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त है। पुलिस ने हाल के दिनों में इस गिरोह के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

  • admin

    Related Posts

    एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

    नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 1 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?