सलमान खान, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई

एआर मुरुगादॉस की डायरेक्टेड और सलमान खान, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर जारी हो गया है। 30 मार्च को आने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में गाने और टीजर के बाद ट्रेलर ने उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस मूवी में भाईजान अपने डैशिंग अवतार से दर्शकों को दिल जीत रहे हैं। 3:27 मिनट के ट्रेलर में सलमान खान देश के मसीहा बने हैं। वह लोगों की मदद कर रहे हैं। भ्रष्ट लोगों को रास्ते से हटा रहे हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि रश्मिका मंदाना की मौत के बाद सलमान का किरदार वायलेंट बन जाता है।

फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर पहले 30 हजार फैंस के साथ एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होना था। लेकिन सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। क्योंकि बीते कुछ महीनों से उनके साथ जो अनहोनी हो रही है, उससे हर कोई शॉक्ड है। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च इवेंट करके टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। नहीं तो, बाकी फिल्मों की तरह इसका भी ट्रेलर धूम-धड़ाके के साथ जारी किया जाता। फिर इसे एक थिएटर में कम लोगों के बीच रिलीज किया गया। जहां पिता सलीम खान और सलमान खान पहुंचे थे।

सलमान खान की 'सिकंदर' कमा लेगी पहले दिन 100 करोड़?

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रविवार को आ रही है। 'टाइगर 3' भी उनकी रविवार को ही रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। एआर मुरुगादॉस की फिल्म को लेकर लोगों को वैसे तो काफी उम्मीद है कि ये सुपरडुपर हिट होगी। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 100 करोड़ कमा लेगी। अब देखना होगा कि लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग

'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो भारत में अब वह मंगलवार, 25 मार्च से शुरू हो जाएगी। वहीं, विदेशों में बुकिंग फरवरी से ही जारी है। आप अगर इस फिल्म की टिकट बुक करना चाहते हैं तो बुक माय शो की साइट या एप डाउनलोड करके घर बैठे कर सकते हैं। फर्स्ड डे-फर्स्ड शो के लिए ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि इस फिल्म के गाने और टीजर में सलमान खान का अवतार देख फैंस बुकिंग के लिए तैयार बैठे हैं।

  • admin

    Related Posts

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी