रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल में की धमाकेदार एंट्री

बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 22 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए। विराट कोहली 36 गेंद में 59 रन और लियाम 5 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए वैभव, सुनील और वरुण ने 1-1 विकेट लिए।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। फिल सॉल्ट 31 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिकल 10 गेंद में 10 रन ही बना सके। कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 59 और लियाम लिविंगस्टोन 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंद में 56 रन बनाए। सुनील नरेन ने 26 गेंद में 44 रन की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट गए। इसके बाद रहाणे और नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 103 रन की साझेदारी हुई।

सुनील नरेन 26 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 31 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंद में 6 रन बनाए। रिंकू सिंह 10 गेंद में 12 रन ही बना सके। आंद्रे रसेल (4) को सुयाश ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 22 रन पर दो सफलता हासिल की।
 
क्रुणाल पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच
स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रुणाल ने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (56), रिंकू सिंह (12) और वेंकटेश अय्यर (6) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

पहले मैच में आरसीबी ने मारी बाजी
आरसीबी ने केकेआर को आठ विकेट पर 174 रन पर रोकने के बाद 16.2 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन की पारी खेली, जबकि फिल सॉल्ट ने 56 और रजत पाटीदार ने 34 रन का योगदान दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

 

  • admin

    Related Posts

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    नई दिल्ली भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी इस महीने साइप्रस में होने वाले प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में हैं और उन्होंने पश्चिम…

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    नई दिल्ली भारत के दुर्गेश्वर सिंह ने यूनान के एथेंस में आयोजित छठी एक्रोपोलिस अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल सिंह ने 90…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

    एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

    होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

    मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की