कोहली की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने जीता मैच, IPL में 56वां अर्धशतक लगाकर कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

कोलकाता
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। इस जीत में बल्ले से विराट कोहली और फिल सॉल्ट का और गेंद से क्रुणाल पांड्या का बड़ा योगदान रहा। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने आसानी से मैच अपने नाम किया।

विराट कोहली ने अपने 400वें टी20 मैच में 36 गेंद में 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। विराट कोहली की ये टी20 क्रिकेट में 98वीं फिफ्टी है। वहीं आईपीएल में विराट कोहली की ये 56वीं फिफ्टी है। आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने 62 अर्धशतक लगाए हैं।

इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। रैना ने 28 मैचों में 966 रन बनाए थे। विराट कोहली के नाम अब 36 मैचों में 1018 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे वॉर्नर और रोहित हैं। डेविड वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ 28 मैचों में 1093 रन बनाए हैं, जबकि रोहित के नाम 34 मैचों में 1070 रन हैं।

आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
डेविड वॉर्नर – 28 मैचों में 1093 रन
विराट कोहली – 36 मैचों में 1018 रन
सुरेश रैना – 28 मैचों में 966 रन

  • admin

    Related Posts

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    न्यूयॉर्क इंटर मियामी सीएफ ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 3-2 से हराया। एमएलएस…

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    नई दिल्ली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) ने तीसरे सीजन के लिए बांग्लादेश चैंपियंस को टूर्नामेंट में जोड़ने की घोषणा की है। डब्ल्यूसीएल के पहले दो सीजन कमाल के रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई