जिले में विश्व जल दिवस के अवसर पर जगह-जगह जल संरक्षण के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प

मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर  जिले में अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के तीनों ब्लॉकों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान लोगों ने जल परिसर के समक्ष उपस्थित होकर संकल्प लिया कि वे जल को सुरक्षित रखेंगे और उसका सही उपयोग करेंगे। ग्राम पंचायत बेलबहारा में सरपंच, सचिव, बिहान स्वयं सहायता समूह और पंचायत के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ जल संरक्षण की शपथ लेकर पानी बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

इसी तरह, चनवारीडांड में "जल जीवन अभियान" के तहत नागपुर से "नवा बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन" घुटता से "उज्जवल बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन" और सोनहा बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन की दीदियों ने जल परिसर के समक्ष उपस्थित होकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। महिलाओं ने जल के सही उपयोग और संरक्षण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया। वहीं जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी विश्व जल दिवस मनाया गया।

ग्राम पंचायत केवटी, डिहुली, कोटाडोल, चौनपुर, पिपरिया, महाराजपुर, लाई, सिरौली, तोजा, कमर्जी, बंजी, सगरा, मोहनटोला, अक्तवार, हरफ़रा, जामथान, चिडोला, चुटकी, बरौता, माड़ीसरई, डोंगरी, बहेराटोला, उचेहरा, धनपुर और खांडाखोह सहित कई गांवों में सरपंच सचिवों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने जल संरक्षण की महत्ता को समझते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

विश्व जल दिवस के इस अवसर पर जल संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरूकता साफ दिखी। प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से जिले में जल संरक्षण अभियान को मजबूती मिली। यह पहल आने वाले समय में जल संकट से निपटने और स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • admin

    Related Posts

    जनजातीय संस्कृति को नई पहचान: बस्तर में ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ की सौगात

    रायपुर. उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वन मंत्री  केदार कश्यप और विधायक  किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण शहर की आपाधापी, धूल और शोर-शराबे से दूर, बस्तरवासियों को प्रकृति की गोद में…

    स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: मनेंद्रगढ़ में पीएम राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को लाभ

    रायपुर. अब नहीं जाना पड़ता अन्य जिलों में, पांच हजार से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (जीवनधारा) के अंतर्गत एमसीबी जिले में किडनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार