ग्राम पंचायत अकौना में विद्यालय भवन और आंगनवाड़ी भवन निर्माण में अतिक्रमणकर्ता का आतंक

सतना
 रामपुर बघेलान जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अकौना में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर भवन विहीन विद्यालय शासकीय प्रथमिक शाला मलहटी टोला का विद्यालय भवन निर्माण और शौचालय निर्माण का कार्य शासकीय आराजी न 711 रकवा 3.294 हे. पर स्वीकृत है।

इसके अलावा, उसी आराजी पर भवन विहीन आंगनवाड़ी भवन की स्वीकृति भी मिली है। आंगनवाड़ी भवन के निर्माण के लिए 20/03/2025 को सब इंजिनियर/उपयंत्री की उपस्थिति में ले आउट करने के बाद पिलर हेतु गड्ढे खोदे गए थे। लेकिन अतिक्रमणकर्ता राजेश सिंह बघेल द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है।

ग्राम पंचायत द्वारा लगातार विभागवार सूचना दी गई, लेकिन अतिक्रमणकर्ता द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न करना जारी है। इस मामले में रामपुर बघेलान SDM और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया और कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।

यहां तक कि कई बार अतिक्रमण हटाने की कारवाही प्रशासन द्वारा की जा चुकी है, लेकिन अतिक्रमणकर्ता द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न करना जारी है। हाल ही में, उसी रात में अतिक्रमणकर्ता राजेश सिंह बघेल द्वारा पुनः गड्ढों पर मिट्टी डाल कर भाठ दिया गया और दूसरे दिन सुबह विद्यालय भवन और शौचालय भवन निर्माण में लगे लेवर, मिस्त्री को भगा दिया गया।

अब अतिक्रमणकर्ता द्वारा पुनः कार्य करने वालों को धमकी दी गई है कि अब दोबारा यहां दिखना नहीं वरना अंजाम कुछ और होगा। इसके अलावा, अतिक्रमणकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव को भी धमकी दी गई है, जो कि एक गंभीर अपराध है।

इस मामले में ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा शासकीय संपत्ति का नाजायज तरीके से दुरूपयोग करने वालों पर प्रशासन द्वारा क्या कारवाही होती है या फिर दबंग अतिक्रमणकारी के सामने प्रशासन को नतमस्तक होना पड़ेगा।

  • admin

    Related Posts

    चंदेल-बुन्देला कालीन जल संरचनाओं का जीर्णोद्वार मंत्री कुशवाह ने किया प्राथमिकता देने का वादा

    चंदेल-बुन्देला कालीन जल संरचाओं का जीर्णोद्वार प्राथमिकता से किया जाये: मंत्री कुशवाह मंत्री कुशवाह द्वारा निवाड़ी जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा निवाड़ी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं…

    हिनौती गौधाम में गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती की पहल, उप मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद

    हिनौती गौधाम गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती का दिव्यधाम बनेगा : उप मुख्यमंत्री प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण रीवा  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए