भोपाल स्टेशन पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा निरीक्षण

 भोपाल
 भोपाल स्टेशन पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कुशाल सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कुशाल सिंह ने बुकिंग ऑफिस एवं रिजर्वेशन कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) फैसिलिटेटर से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

इसके पश्चात उन्होंने रिफ्रेशमेंट रूम में खानपान व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहां की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन प्रबंधक एवं वाणिज्य पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर समन्वयपूर्वक कार्य करने, समस्याओं के निराकरण में तत्परता बरतने एवं यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने टिकट जांच कर्मचारियों से भी संवाद कर उन्हें यात्रियों से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने एवं राजस्व वृद्धि में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कुशाल सिंह ने पार्सल व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं उनके सुझावों पर विचार किया। उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पार्सल ऑफिस स्थापित करने की संभावनाओं की जांच के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे सहित अन्य वाणिज्य पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल स्टेशन पर किए गए इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रेल सेवाओं को बेहतर बनाने एवं गैर-किराया राजस्व में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

  • admin

    Related Posts

    स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर अब भीषण जल संकट से जूझ रहा, तीन साल तक टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी

    इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह है कि 35 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला यह शहर आज भी पानी के मामले…

    अवैध ड्रग्स तस्करों पर MP पुलिस का शिकंजा, कई जिलों में गांजा, स्मैक और अफीम की बड़ी खेप बरामद

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां