भोपाल रेल मंडल में डीआरयूसीसी बैठक सम्पन्न, डीआरयूसीसी सदस्यों ने यात्री सुविधाओं को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

भोपाल
भोपाल रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने की। बैठक में डीआरयूसीसी के 11 सदस्यों में से कुल 10 सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भोपाल मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में प्रदान की जा रही यात्री सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय द्वारा नामित माननीय विधायक दक्षिण/पश्चिम (भोपाल) श्री भगवानदास सबनानी, फेडरेशन ऑफ एम.पी. चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री द्वारा नामित श्री अशोक पटेल, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन गुना द्वारा नामित श्री संजय अग्रवाल, रेलवे अप/डाउनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन भोपाल द्वारा नामित श्री कमलेश सेन, रीजनल रेलवे पैसेंजर्स एण्ड कंज़्यूमर्स एसोसिएशन भोपाल द्वारा नामित श्री वात्सयन जैन, उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार समिति द्वारा नामित श्री संदीप सूरी, माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा द्वारा नामित श्री अंशुल तिवारी, माननीय सांसद सागर डॉ. लता वानखेड़े द्वारा नामित श्री संतोष सिंह ठाकुर, माननीय सांसद (राज्यसभा) श्री दिग्विजय सिंह द्वारा नामित श्री विजय कुमार जैन तथा माननीय सांसद नर्मदापुरम श्री दर्शन सिंह चौधरी द्वारा नामित श्री निलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित यात्री सुविधाओं के विकास और यात्रियों की मांगों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें प्रमुख रूप से भोपाल-रीवा एक्सप्रेस को प्रतिदिन नए एलएचबी कोच के साथ संचालित करने, गुना गुड्स शेड को स्टेशन से दूर अन्यत्र स्थानांतरित करने तथा राज्य रानी एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ाने जैसे सुझाव शामिल थे। सभी सदस्यों ने एकमत से भोपाल रेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से बहुमत के आधार पर ज़ोनल रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (ZRUCC) के सदस्य के रूप में श्री संतोष सिंह ठाकुर का चयन किया। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय श्रीमती रश्मि दिवाकर एवं श्री योगेंद्र बघेल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया सहित सभी वरिष्ठ शाखा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

  • admin

    Related Posts

    अमरिन के घर से उजागर हुआ धर्मांतरण का नेटवर्क, पुलिस ने सामने लाया दबाव और ब्लैकमेल की योजना

    भोपाल  राजधानी भोपाल में दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन घर से अनैतिक गतिविधियों का संगठित गिरोह संचालित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस जांच और जिला अदालत में…

    51 दिन में 11 बच्चों की जान गई, सेवाधाम आश्रम में हालात गंभीर; हाईकोर्ट ने मामले की जांच शुरू की

    उज्जैन  उज्जैन के अंबोदिया स्थित अंकित सेवाधाम आश्रम में 20 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 के बीच डेढ़ माह में 11 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका