कलेक्टर सिंह ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा शुक्रवार को तहसील बैरसिया एवं हुजूर के अंतर्गत आने वाले गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरसिया स्थित भगवती वेयरहाउस तरावली एवं श्रीराम वेयरहाउस भैंसोंदा का दौरा किया।

श्रीराम वेयरहाउस में कलेक्टर ने स्वयं मॉइश्चर मशीन पर गेहूं के नमी स्तर का परीक्षण किया। पहले सूखे गेहूं की जांच की गई, फिर हल्का पानी छिड़ककर गीले गेहूं का परीक्षण किया गया ताकि मॉइश्चर मीटर की कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके। भगवती वेयरहाउस तरावली में उन्होंने उपार्जित गेहूं के बोरों पर किसान पंजीयन कोड की पर्चियों की स्थिति का निरीक्षण किया।

मौके पर उपस्थित एसडीएम बैरसिया श्री आशुतोष शर्मा एवं एसडीएम हुजूर श्री विनोद सोनकिया को निर्देश दिए गए कि सभी उपार्जन केंद्रों का राजस्व अधिकारी नियमित भ्रमण करें। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल, छाया, पंडाल, कुर्सियों एवं अल्पाहार में चना, मूंगफली के दाने तथा गुड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में तौल कांटे, हम्माल एवं तुलावटी की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

  • admin

    Related Posts

    Metro परियोजना के लिए 22 एकड़ जमीन ली जाएगी, ऑरेंज और ब्लू लाइन के विकास की राह आसान

    भोपाल   एमपी के भोपाल शहर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। यहां पर मेट्रो ट्रेन के लिए 22 एकड़ जमीन की मांग की गई है। प्रशासन ने…

    MP में आवारा मवेशियों पर सख्ती, BJP सरकार ने दो साल में समाधान का दिया आश्वासन

     भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने भरोसा दिलाया कि दो साल बाद राज्य की सड़कों पर कोई आवारा मवेशी घूमता हुआ नहीं दिखेगा. सरकार का यह भरोसा तब आया जब कुछ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 3 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल