मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर किया शेयर गाना, लोगों ने किया ट्रोल

मुंबई

'बिग बॉस 17' में अपनी पर्नसालिटी दिखाने के बाद 'लाफ्टर शेफ्स 2' में सुदेश लहरी के साथ जोड़ी में नजर आ रही मन्नारा चोपड़ा एक एक्ट्रेस हैं। लेकिन अब वह सिंगर बन गई हैं। वैसे तो वह अक्सर गाती दिखाई दी हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नया गाना शेयर किया है, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। 20 मार्च को उसके आने का ऐलान किया था। और अब वह उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है, जिस पर मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं।

मन्नारा चोपड़ा ने एक गाना गाया है, जिसका नाम 'अजीब दास्तां है ये', जो पुराने और क्लासिक गाने का रीक्रिएशन है। साल 1960 में आई फिल्म 'दिल अपना और प्रीत पराई' के उस ओरिजनल सॉन्ग को लता मंगेशकर ने गाया था। फिल्म में राज कुमार, मीना कुमारी और नादिरा थे। अब इसे सारेगामा के लेबल के साथ एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसे 3 घंटे में भी 4 हजार व्यूज नहीं मिले हैं।

मन्नारा चोपड़ा का नए गाने पर लोगों का रिएक्शन
मन्नारा चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अलग-अलग जगहों पर इसे शूट किया है और वहां की सड़कों पर वह रेड ड्रेस में उस गाने को अपने स्टाइल में गा रही हैं। जिस पर लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'ये इनका छिपा हुआ टैलेंट है। प्लीज इसे छिपा हुआ ही रहने दीजिए।' एक ने लिखा, 'अगर ओवरएक्टिंग एक ओलंपिक स्पोर्ट होता तो मन्नारा को उसेन बोल्ट से ज्यादा गोल्ड मेडल मिलते।' एक ने लिखा, 'क्या ही बवासीर गा दी है।' एक ने लिखा, 'अच्छा गाना मार दी।' एक ने लिखा, 'ओवरएक्टिंग की दुकान।'

मन्नारा चोपड़ा के वीडियो को लोगों ने डिलीट करने को कहा
मन्नारा चोपड़ा के यूट्यूब पर 112k सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 4.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उन्होंने बीते दिन एक डांस रील शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्टर लगाकर एक इंग्लिश सॉन्ग लिप सिंक किया था। और डांस किया था। जिसे देखने के बाद लोगों ने हाथ जोड़कर उस वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा था, क्योंकि उसमें लोगों को वह 'छपरी' लग रही थीं।

  • admin

    Related Posts

    AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

    लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

    पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

    मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार