राहुल गांधी अपने बयान को लेकर फिर मुश्किल में फंसे, संभल कोर्ट ने भेजा नोटिस

संभल
 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं. संभल की कोर्ट ने राहुल गांधी को 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा है. पूरा मामला राहुल गांधी के उस बयान से जुड़ा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस से नहीं बल्कि इंडियन स्टेट के साथ है.

हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 15 जनवरी को बयान दिया था कि उनकी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडिया स्टेट से है. सिमरन गुप्ता ने इस बयान को भारतीयों की भावनाएं भड़काने वाला बताया और अधिकारियों से शिकायत की थी. अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर, सिमरन गुप्ता ने 23 जनवरी को संभल के चंदौसी जिला कोर्ट में मामला दर्ज कराया. एडीजे सेकंड कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

राहुल गांधी का बयान संविधान के प्रति अनादर
सिमरन गुप्ता का कहना है कि राहुल गांधी का बयान भारतीय संविधान के प्रति अनादर को दर्शाता है. साथ भारत की सम्प्रभुता, एकता और अखंडता के लिए भी खतरा है. सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी पर हिंदुओं के खिलाफ बयान देकर उनकी भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगाया है.

4 अप्रैल को पेश होने का आदेश
बता दें कि सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष न्यायाधीश (एमपी एमएलए कोर्ट) ने सिमरन गुप्ता के प्रार्थना पत्र को ख़ारिज कर दिया था. जिसके बाद सिमरन गुप्ता ने अपने वकील सचिन गोयल के माध्यम से जिला जज के न्यायालय में रिवीजन दायर किया. जिस पर एडीजे सेकेंड निर्भय नारायण राय की अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है.

admin

Related Posts

रामपुर, गोरखपुर, आगरा और प्रयागराज सहित 10 जिलों के अधिकारियों से सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट, अहम निर्देश दिए

लखनऊ यूपी में आने वाले दिनों में एक के बाद एक बड़े धार्मिक पर्वों को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

भंडारा स्थलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई, डस्टबिन और जनसुविधाओं का विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या आगमन को भव्य बनाएगी योगी सरकार  -राम यंत्र स्थापना को लेकर नगर निगम ने कीं व्यापक तैयारियां -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में स्वच्छ, सुरक्षित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश